स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश के बीच अलीगंज और महानगर में गिरे पेड़, जनजीवन प्रभावितभजन-नृत्य और नाटक से गूंजा शिवाजी पार्क, 170 किलो लड्डू का लगा भोग किया विसर्जनबेटी दिवस पर लगाई महिलाओं की पी0डी0ए0 पंचायत28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल के समर्थन में बरेली में होगा जोरदार प्रदर्शनबीकेटी में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत,वृद्ध की दबकर मौतट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में आई 'दुनिया की कमान'यूपी में राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए जोड़-तोड़ तेजप्रदेश के 63 जिलों में अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देशतूफान-बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्तलखनऊ में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, जलभराव पर सियासत शुरूबारिश के बीच अलीगंज और महानगर में गिरे पेड़, जनजीवन प्रभावितभजन-नृत्य और नाटक से गूंजा शिवाजी पार्क, 170 किलो लड्डू का लगा भोग किया विसर्जनबेटी दिवस पर लगाई महिलाओं की पी0डी0ए0 पंचायत28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल के समर्थन में बरेली में होगा जोरदार प्रदर्शनबीकेटी में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत,वृद्ध की दबकर मौतट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में आई 'दुनिया की कमान'यूपी में राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए जोड़-तोड़ तेजप्रदेश के 63 जिलों में अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देशतूफान-बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्तलखनऊ में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, जलभराव पर सियासत शुरू

यूपी में राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए जोड़-तोड़ तेज

यूपी में राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए जोड़-तोड़ तेज

  • उम्मीदवारों की सूची के लिए अभी करना होगा इंतजार, बैठक के बाद ही नामों की होगी घोषणा


पायनियर समाचार सेवाा
लखनऊ।
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राज्यसभा और विधान परिषद चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ और लामबंदी तेज हो गई है। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए 16 अक्टूबर और विधान परिषद की 11 सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होगा। विधानसभा में मौजूदा संख्या बल के आधार पर भाजपा व सपा ही अपने उम्मीदवारों की जीत सुनिश्ि चत करने की स्थिति में हैं ऐसे में दोनो दलों में उम्मीदवारों के चयन की गतिविधियां तेज हो गई हैं।
निर्वाचन आयोग के अनुसार, राज्यसभा चुनाव में यूपी की 10 सीट शामिल हैं, जिन पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है। चुनाव के लिए अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर और मतगणना 16 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवारों के चयन के लिए समाजवादी पार्टी सोमवार को मुख्यालय में बैठक करेगी। इस संबंध में सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि अभी तक उम्मीदवारों का चयन नहीं हुआ है। पार्टी के शीर्षकमान की अंतिम मुहर के बाद ही उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की जायेगी। भाजपा भी जल्द ही उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक करेगी। 

भाजपा की बैठक के बारे में पूछे जाने पर पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि अभी ऐसी कोई बैठक नहीं हुई है। इस संबंध में पार्टी का जो भी फैसला होगा। वह सभी के सामने आयेगा। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी कैडर आधारित है और सभी प्रमुख नेताओं से सलाह लेकर फैसले किए जाते हैं। यूपी से सेवानिवृत्त होने वाले राज्यसभा सदस्यों में भाजपा के अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल, बी.एल. वर्मा, सीमा द्विवेदी और हरदीप सिंह पुरी, सपा के रामगोपाल यादव तथा बहुजन समाज पार्टी के रामजी गौतम शामिल हैं। पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की सीट 11 सितंबर से रिक्त है। अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद उनका इस्तीफा प्रभावी हुआ था। निवर्तमान 10 सीटों में से आठ भाजपा, एक सपा और एक बसपा के पास थीं। मौजूदा विधानसभा में संख्या बल के आधार पर भाजपा को सर्वाधिक सीटें मिलने की संभावना है, जबकि उसके बाद सपा का प्रतिनिधित्व होगा। 

हाल ही में आगरा की फतेहाबाद सीट से भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के निधन के बाद 403 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा गठबंधन के 288 विधायक हैं। इनमें भाजपा के 255, अपना दल (सोनेलाल) के 13, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नौ, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के छह और निषाद पार्टी के पांच विधायक शामिल हैं। सपा-कांग्रेस गठबंधन के पास करीब 103 विधायक हैं, जिनमें सपा के 101 विधायक शामिल हैं। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दो और तीन निर्दलीय विधायक हैं। इन तीन निर्दलीय विधायकों में उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री मनोज कुमार पांडेय भी शामिल हैं। ये तीनों विधायक सपा के टिकट पर चुनाव जीते थे, लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान पार्टी से उनकी दूरियां बढ़ गई थीं। विधान परिषद की 11 सीटों के लिए चुनाव 23 अक्टूबर को होगा और मतगणना 27 अक्टूबर को की जाएगी। 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा के अनुसार, पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अधिसूचना 29 सितंबर को जारी होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि छह अक्टूबर, नामांकन पत्रों की जांच सात अक्टूबर और नाम वापसी की अंतिम तिथि नौ अक्टूबर होगी। इन सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा और पूरी चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी। संबंधित सदस्यों का कार्यकाल छह दिसंबर को समाप्त हो रहा है। विधान परिषद के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें भाजपा के अवनीश कुमार सिंह, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, दिनेश कुमार गोयल, उमेश द्विवेदी, श्रीचंद शर्मा और हरि सिंह ढिल्लों; सपा के लाल बिहारी यादव, आशुतोष सिन्हा और डॉ. मान सिंह यादव; निर्दलीय आकाश अग्रवाल तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से ध्रुव कुमार त्रिपाठी शामिल हैं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें