स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
बारिश के बीच अलीगंज और महानगर में गिरे पेड़, जनजीवन प्रभावितभजन-नृत्य और नाटक से गूंजा शिवाजी पार्क, 170 किलो लड्डू का लगा भोग किया विसर्जनबेटी दिवस पर लगाई महिलाओं की पी0डी0ए0 पंचायत28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल के समर्थन में बरेली में होगा जोरदार प्रदर्शनबीकेटी में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत,वृद्ध की दबकर मौतट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में आई 'दुनिया की कमान'यूपी में राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए जोड़-तोड़ तेजप्रदेश के 63 जिलों में अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देशतूफान-बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्तलखनऊ में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, जलभराव पर सियासत शुरूबारिश के बीच अलीगंज और महानगर में गिरे पेड़, जनजीवन प्रभावितभजन-नृत्य और नाटक से गूंजा शिवाजी पार्क, 170 किलो लड्डू का लगा भोग किया विसर्जनबेटी दिवस पर लगाई महिलाओं की पी0डी0ए0 पंचायत28 से 30 सितंबर की बैंक हड़ताल के समर्थन में बरेली में होगा जोरदार प्रदर्शनबीकेटी में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत,वृद्ध की दबकर मौतट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में आई 'दुनिया की कमान'यूपी में राज्यसभा और एमएलसी चुनाव के लिए जोड़-तोड़ तेजप्रदेश के 63 जिलों में अतिवृष्टि, राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देशतूफान-बारिश ने मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्तलखनऊ में भारी बारिश से जनजीवन बेहाल, जलभराव पर सियासत शुरू

बीकेटी में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत,वृद्ध की दबकर मौत

बीकेटी में भरभराकर गिरी कच्चे मकान की छत,वृद्ध की दबकर मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के बीच बीकेटी थाना क्षेत्र में एक कच्चे मकान की छत भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से एक वृद्ध युवक की मौत हो गई,हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई| आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबे मे दबे बुजुर्ग को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी| 

मृतक बजरंग यादव

बीकेटी नगर पंचायत के वार्ड नंबर-11 भौली निवासी बजरंग यादव (76) पुत्र जसकरन शनिवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे अपने कच्चे मकान की छत पर गए थे,इसी दौरान बारिश के कारण कमजोर हो चुकी छत अचानक भरभराकार नीचे आ गिरी और बजरंग यादव मलबे मे दब गए| आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया,काफ़ी मशक्कत के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाल पाए तब तक उनकी साँसे थम चुकी थी| 

सूचना मिलते ही बीकेटी थाना प्रभारी संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी तहसील प्रशासन को भी दी गई। इसके बाद नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार मिश्र और क्षेत्रीय लेखपाल सुखबीर कुमार मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी जुटाई। 

अधिकारियों ने परिजनों को नियमानुसार किसान दुर्घटना बीमा समेत अन्य सरकारी सहायता दिलाने का भरोसा दिया।भौली की घटना ने लगातार बारिश के बीच कच्चे और जर्जर मकानों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश से मिट्टी की दीवारों और कच्ची छतों के कमजोर होने का खतरा बढ़ जाता है| 

ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते ऐसे मकानों को चिह्नित कर प्रशासन को प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए कदम उठाने चाहिए,ताकि किसी और परिवार को ऐसे हादसे का सामना न करना पड़े।

अरुण सिंह' गप्पू' ने पीड़ित परिवार को दी 30 हजार की तत्काल मदद

हादसे की जानकारी मिलने पर किसान मोर्चा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह गप्पू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और मृतक के बेटे को अपनी ओर से 30 हजार रुपए की निजी आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें