स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
शाहजहांपुर में 40 घंटे से हो रही बारिश से तबाही, लाखों किसानों की फसल जलमग्नखतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी, रौद्र रूप देख सहमे तटवर्ती ग्रामीणआफत की बारिश मे सैकडो कच्चे मकान ढहे,महिला समेत दो की मृ्त्यु,दो भैसे मरी,डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश1.20 करोड़ की लागत से होगा सुनासीर नाथ धाम का कायाकल्पसाइबर अपराध पर रोकथाम को लेकर एसपी ने दिए तेजी से कार्रवाई के निर्देशबारिश बनी काल, दीवार गिरने से पति-पत्नी और 5 साल के मासूम की मौतश्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को लेकर संत समाज का बड़ा ऐलान, 6 दिसंबर को जुटने का दावाकांग्रेस का SIR पर सवाल: आराधना मिश्रा मोना बोलीं- ‘मतदाता सूची में बदलाव को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल’निघासन में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में बिछी धान की फसलUP MLC Election 2026: भाजपा ने अवध क्षेत्र में तेज की चुनावी तैयारियां, बूथ स्तर पर मतदाता संपर्क पर जोरशाहजहांपुर में 40 घंटे से हो रही बारिश से तबाही, लाखों किसानों की फसल जलमग्नखतरे के निशान से ऊपर बह रही राप्ती नदी, रौद्र रूप देख सहमे तटवर्ती ग्रामीणआफत की बारिश मे सैकडो कच्चे मकान ढहे,महिला समेत दो की मृ्त्यु,दो भैसे मरी,डीएम ने दिये आवश्यक निर्देश1.20 करोड़ की लागत से होगा सुनासीर नाथ धाम का कायाकल्पसाइबर अपराध पर रोकथाम को लेकर एसपी ने दिए तेजी से कार्रवाई के निर्देशबारिश बनी काल, दीवार गिरने से पति-पत्नी और 5 साल के मासूम की मौतश्रीकृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को लेकर संत समाज का बड़ा ऐलान, 6 दिसंबर को जुटने का दावाकांग्रेस का SIR पर सवाल: आराधना मिश्रा मोना बोलीं- ‘मतदाता सूची में बदलाव को लेकर उठ रहे गंभीर सवाल’निघासन में बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता, खेतों में बिछी धान की फसलUP MLC Election 2026: भाजपा ने अवध क्षेत्र में तेज की चुनावी तैयारियां, बूथ स्तर पर मतदाता संपर्क पर जोर

बारिश के बीच अलीगंज और महानगर में गिरे पेड़, जनजीवन प्रभावित

बारिश के बीच अलीगंज और महानगर में गिरे पेड़, जनजीवन प्रभावित

पुरनिया चौराहे के पास पेड़ गिरने से यातायात बाधित, महानगर में 100 साल पुराना बरगद भी गिरा

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। राजधानी में पिछले कई घंटों से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश के बीच शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं पुराने और जर्जर पेड़ों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। शनिवार को अलीगंज और महानगर क्षेत्र में पुराने पेड़ गिरने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। हालांकि दोनों घटनाओं में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। 

अलीगंज थाना क्षेत्र में पुरनिया चौराहे के पास केंद्रीय भवन के सामने बारिश के बीच पुराना पकड़िया का पेड़ अचानक सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। राहगीरों की सूचना पर अलीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को सुचारू कराने के लिए पेड़ हटवाने की कार्रवाई शुरू की। 

बाद में नगर निगम की टीम भी मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। महानगर थाना क्षेत्र की चौथी गली में करीब 100 साल पुराना बरगद का पेड़ भी बारिश के बीच अचानक गिर गया। पेड़ सड़क पर गिरने से काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। 

सूचना मिलते ही महानगर पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ को हटाकर रास्ता साफ कराया। पेड़ की चपेट में एक डाला भी आ गया, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि किसी व्यक्ति के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है। एसीपी महानगर अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस को पेड़ गिरने की सूचना मिली थी। बताया गया कि बरगद का पेड़ करीब 100 साल पुराना था। सूचना मिलते ही पुलिस नगर निगम की टीम के साथ मौके पर पहुंची और पेड़ को हटवाया गया। इसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें