स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत गंगोत्री धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान

स्वच्छता ही सेवा-2026 के तहत गंगोत्री धाम में चला विशेष स्वच्छता अभियान

  • गंगा स्नान घाट से हटाई गई श्रृंगार सामग्री, सरिये व अन्य अपशिष्ट
  • सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त धाम बनाने को यात्रियों में वितरित किए गए कॉटन बैग

पायनियर समाचार सेवा। उत्तरकाशी। देशव्यापी ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम में गुरुवार को व्यापक स्तर पर विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निदेर्शों के क्रम में नगर पंचायत गंगोत्री के तत्वावधान में आयोजित इस अभियान में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं स्थानीय संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए मां गंगा की स्वच्छता और निर्मलता के संरक्षण का संदेश दिया। अभियान का मुख्य केंद्र गंगोत्री धाम का प्रमुख गंगा स्नान घाट रहा, जहां नगर पंचायत गंगोत्री, श्री गंगा सभा, श्री पंच मंदिर समिति तथा गंगा विचार मंच के सदस्यों ने संयुक्त रूप से सफाई अभियान चलाया। इस दौरान गंगा नदी और घाट क्षेत्र में जमा विभिन्न प्रकार के अपशिष्ट पदार्थों को एकत्र किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों के बाद नदी में प्रवाहित की गई श्रृंगार सामग्री, कपड़े, प्लास्टिक अवशेष, लोहे के सरिये तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थों को निकालकर सुरक्षित निस्तारण के लिए नगर पंचायत गंगोत्री के प्रसंस्करण संयंत्र भेजा गया। स्वच्छता अभियान के दौरान गंगा घाटों, पैदल मार्गों और सार्वजनिक स्थलों की भी सफाई की गई। स्वयंसेवकों और पर्यावरण मित्रों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गंगा में किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा अथवा पूजन सामग्री प्रवाहित न करने का आग्रह किया। अभियान में शामिल लोगों ने मां गंगा के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी लिया।

अभियान के साथ-साथ नगर पंचायत गंगोत्री की ओर से सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध विशेष जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को कॉटन के बैग वितरित किए गए तथा उनसे प्लास्टिक थैलियों और अन्य एकल उपयोग प्लास्टिक सामग्री का प्रयोग बंद करने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि गंगोत्री धाम देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और इसकी स्वच्छता बनाए रखना सभी का नैतिक दायित्व है। नगर पंचायत के अधिकारियों ने बताया कि धाम क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि गंगोत्री धाम को पूर्ण रूप से प्लास्टिक मुक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा अभियान केवल सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनभागीदारी के माध्यम से स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का प्रयास है। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और जीवन का आधार है। गंगा की स्वच्छता और अविरलता बनाए रखने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आना होगा। धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता बनाए रखने और पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास समय की आवश्यकता है। स्वच्छता अभियान में श्री गंगा सभा के अध्यक्ष संजीव सेमवाल, पवन सेमवाल, गणेश सेमवाल, नगर पंचायत गंगोत्री के अधिशासी अधिकारी जयानंद सेमवाल, पर्यवेक्षक धनराज चौहान, पवन बिजल्वाण, नवनीत, उमेश, कुलबीर, गौरव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवकों और पर्यावरण मित्रों ने भागीदारी की। अभियान के दौरान लोगों ने गंगोत्री धाम को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने का संकल्प भी लिया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें