स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...एशियन पैरा गेम्स-2026 में सिमरन ने स्वर्णिम सफलता से बढ़ाया देश का गौरव, निदेशक पंचायती राज धीरेंद्र सिंह सचान ने दी बधाईगंगा के ऊपर गरजा भारत का शौर्य, काशी के आसमान में गूंजा वायु शक्ति का उद्घोष‘स्पर्धा-2026’ में एथलेटिक्स, बैडमिंटन और जूडो-कराटे में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शनअभिवादन के लिए कार से बाहर आए पीएम मोदी, नमो घाट तक दिखा उत्सवी माहौलभारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय: योगीविद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलक्रांतिवीर टी-10 सीजन-4 का ऑक्शन संपन्न, 12 टीमों ने चुने 180 खिलाड़ीवाल्मीकि आश्रम जाएंगे सीएम, आदिकवि को अर्पित करेंगे श्रद्धा-सुमनलोहिया पार्क एवं गोमती रिवरफ्रंट की बढ़ेगी सुंदरताजम के रखना कदम मेरे साथिया...

उच्चतम न्यायालय ओडिशा में डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी याचिका पर सुनवाई को सहमत

उच्चतम न्यायालय ओडिशा में डीजीपी की नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़ी याचिका पर सुनवाई को सहमत

एजेंसी। नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय मंगलवार को उस जनहित याचिका (पीआईएल) पर सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ओडिशा सरकार 2006 के प्रकाश सिंह मामले में शीर्ष अदालत के निदेर्शों का उल्लंघन करते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद के संभावित उम्मीदवारों की सूची में एक कनिष्ठ अधिकारी को शामिल करने का प्रयास कर रही है। प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची एवं न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ से वरिष्ठ अधिवक्ता पी. चिदंबरम ने याचिका को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया। मौजूदा डीजीपी वाई. बी. खुरानिया इस वर्ष 16 अगस्त को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
शीर्ष अदालत के 2006 के फैसले और प्रकाश सिंह मामले में बाद के निर्देशों में कहा गया था कि राज्य के डीजीपी का चयन ह्यह्यराज्य सरकार द्वारा विभाग के उन तीन वरिष्ठतम अधिकारियों में से किया जाएगा जिन्हें संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा उनकी सेवा अवधि, बहुत अच्छे रिकॉर्ड और पुलिस बल का नेतृत्व करने के अनुभव के आधार पर पदोन्नति के लिए सूचीबद्ध किया गया हो। इस पद पर चयनित किये जाने वाले व्यक्ति की सेवानिवृत्ति की तारीख चाहे जो भी हो, उसका न्यूनतम कार्यकाल कम से कम दो साल का होना चाहिए। चिदंबरम ने दलील दी कि ओडिशा सरकार यूपीएससी को जो सूची भेज रही है उसमें एक अयोग्य अधिकारी को शामिल करने की कोशिश कर रही है। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, हम इस पर कल सुनवाई करेंगे। चिदंबरम ने दलील दी कि ओडिशा में नियुक्ति के लिए तीन पात्र अधिकारियों की सूची पर विचार करने के लिए यूपीएससी की बैठक 7 अगस्त को होनी थी, लेकिन राज्य सरकार ने अधिकारियों की सूची वापस ले ली। उन्होंने कहा, ओडिशा राज्य प्रकाश सिंह मामले में आए फैसले का उल्लंघन कर रहा है। सात अगस्त को यूपीएससी की बैठक होनी थी। ओडिशा ने सूची वापस ले ली। अब वे भेजने के लिए दूसरी सूची बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अब एक अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) को पदोन्नत करने और उस अधिकारी को नई सूची में शामिल करने की कोशिश कर रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें