स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

सनी देओल की ‘परशुराम’ पर लगा ब्रेक

सनी देओल की ‘परशुराम’ पर लगा ब्रेक

मुंबई। अभिनेता सनी देओल की आगामी एक्शन थ्रिलर ‘परशुराम’ फिलहाल ठंडे बस्ते में चली गई है। रिपोर्टों के अनुसार, निर्देशक निखिल नागेश भट्ट के हॉलीवुड प्रोजेक्ट में व्यस्त होने के कारण फिल्म की शूटिंग अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है। पहले इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2026 से शुरू होने की चर्चा थी, लेकिन अब इसके 2027 तक आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि निखिल नागेश भट्ट ने अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की हॉलीवुड फिल्म ‘डेडलॉक्ड’ के निर्देशन का जिम्मा संभाला है, जिसमें ऑस्कर विजेता अभिनेता जेमी फॉक्स मुख्य भूमिका निभाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, निर्देशक पिछले दो वर्षों से इस अंतरराष्ट्रीय परियोजना को लेकर बातचीत कर रहे थे और अब इसके अंतिम रूप लेने के बाद उन्होंने ‘परशुराम’ को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

सूत्रों के अनुसार, ‘परशुराम’ के निर्माता मैत्री मूवी मेकर्स अब आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं। निर्माता इस बात पर फैसला करेंगे कि निखिल नागेश भट्ट के लौटने का इंतजार किया जाए या फिल्म के लिए नए निर्देशक की नियुक्ति की जाए। इस बीच, सनी देओल की ‘जाट 2’ को वैकल्पिक परियोजना के रूप में जल्द शुरू करने की संभावना भी जताई जा रही है। वर्तमान में सनी देओल अपनी फिल्म ‘बटवारा 1947’ के प्रचार में व्यस्त हैं।

 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें