मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

दिनदहाड़े छात्र की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

पायनियर संवाददाता। पूरनपुर-पीलीभीत नगर के मोहल्ला साहूकारा क्षेत्र में दिनदहाड़े एक छात्र की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक बेखौफ…

साझा करें WhatsAppFacebookX
दिनदहाड़े छात्र की बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी वारदात

पायनियर संवाददाता। पूरनपुर-पीलीभीत

नगर के मोहल्ला साहूकारा क्षेत्र में दिनदहाड़े एक छात्र की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में एक युवक बेखौफ अंदाज में बाइक चोरी कर मौके से फरार होता दिखाई दे रहा है। जानकारी के अनुसार, बंडा निवासी शिव कुमार का पुत्र करन कश्यप रोजाना की तरह पढ़ाई के लिए ब्रिटिश अकैडमी आया था। उसने अपनी बाइक अकैडमी के बाहर खड़ी कर दी थी।

 

इसी दौरान एक अज्ञात युवक वहां पहुंचा और कुछ देर तक आसपास की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद बाइक के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ ही सेकंड में लॉक तोड़कर बाइक स्टार्ट की और लेकर फरार हो गया। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपी पहले रेकी करता हुआ दिखाई देता है, इसके बाद मौका मिलते ही बाइक चोरी कर ले जाता है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित छात्र और उसके परिजनों ने मामले की शिकायत पूरनपुर पुलिस से की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने और उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बाइक बरामद करने के प्रयास किये जा रहें है।