स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सोना 700 रुपये बढ़कर 1.49 लाख रुपये पर, चांदी स्थिर

सोना 700 रुपये बढ़कर 1.49 लाख रुपये पर, चांदी स्थिर

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने की कीमतों में दो महीने के निचले स्तर से सुधार हुआ और ये 700 रुपये बढ़कर 1.49 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गर्इं। वैश्विक बाजार में मजबूती के रुख के बीच निवेशकों की कम कीमत पर की गई खरीदारी से सोने में तेजी आई। स्थानीय कारोबारियों के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में दो सत्रों से जारी गिरावट थम गई और यह 700 रुपये बढ़कर 1,49,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) हो गई, जबकि मंगलवार को यह 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत लगातार दूसरे सत्र में 2.32 लाख रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) पर स्थिर रही। ब्रोकरेज मंच लेमन के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग के अनुसार, हालिया नुकसान के बाद व्यापारियों द्वारा नीचे दाम पर की गई लिवाली से बुधवार को सोने की कीमतों में सुधार हुआ। गर्ग ने कहा कि हालांकि, अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव ने कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी को रोक दिया। वैश्विक बाजार में, हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,190 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 1.28 प्रतिशत टूटकर 60.68 डॉलर प्रति औंस रह गई।

आनंद राठी शेयर एंड स्टॉक ब्रोकर्स लिमिटेड की जिंस और मुद्रा शोध विश्लेषक, वेदिका नार्वेकर ने कहा सोना 4,195 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ था और सितंबर में पांच प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद होने की राह पर था, जो समर्थन करने वाले कारकों और लगातार बनी हुई चुनौतियों के बीच खींचतान को दिखाता है। नार्वेकर ने कहा चीन का 'गोल्डन वीक' बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है, जिससे आमतौर पर आभूषणों की मांग बढ़ती है और इससे कुछ समर्थन मिल सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें