स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

शाकुम्बरी में शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारी तेज

शाकुम्बरी में शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारी तेज

डीएम-एसएसपी ने की बैठक,स्थलीय निरीक्षण कर मंदिर में पूजा-अर्चना की
मेला क्षेत्र को 3 जोन, 16 सब सेक्टर में बांटा गया,आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैनात
सहारनपुर। 11 से 26 अक्टूबर तक लगने वाले मां शाकंभरी देवी शारदीय नवरात्रि मेले को दिव्य-भव्य बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन की मौजूदगी में जिला पंचायत सभागार में तैयारी बैठक हुई, बाद में अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर मंदिर में पूजा-अर्चना की।
डीएम ने निर्देश दिए कि मेले में साफ-सफाई, विद्युत, प्रकाश, पेयजल, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाये। तीन शिफ्टों में 24 घंटे ड्यूटी लगेगी। मोबाइल व अस्थायी शौचालय पर्याप्त संख्या में हों और 24 घंटे कर्मी तैनात रहें। उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाई जाये, कंट्रोल रूम बनेगा। जल निगम शिफ्टवार कर्मी तैनात कर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराये।
उन्होंने कहा कि ड्यूटी लगे अधिकारी-कर्मचारी एक दिन पहले स्थल देख लें। बारिश होने पर खोल क्षेत्र के बाहर टेंट, लेटकर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए मैटिंग की व्यवस्था हो। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए टीमें तैनात रहेंगी। पार्किंग की समुचित व्यवस्था व सीसीटीवी मॉनिटरिंग होगी। ड्यूटी पास जारी होंगे। विशेष दिवसों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
एसएसपी ने कहा कि मेला क्षेत्र को 3 जोन, 16 सब सेक्टर में बांटा गया है। मेला कोतवाली, पुलिस सहायता केंद्र, खोया-पाया केंद्र बनेंगे। भीड़ नियंत्रण व यातायात के लिए अतिरिक्त पुलिस, पीएसी, होमगार्ड लगेंगे। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अधिकारी सौम्य व्यवहार रखें।
बैठक में सीडीओ डॉ. सुनील कुमार वर्मा, सीएमओ शेर सिंह कक्कड़, एसपी ग्रामीण मयंक पाठक, एसपी यातायात शैलेंद्र कुमार, आदित्य राणा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें