स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

शाकुम्बरी मेले की तैयारियों का निरीक्षण

शाकुम्बरी मेले की तैयारियों का निरीक्षण

डीएम-एसएसपी ने कहा-यह ड्यूटी नहीं सेवा है
सहारनपुर। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन की उपस्थिति में 11 से 26 अक्टूबर तक लगने वाले मां शाकंभरी देवी शारदीय नवरात्रि मेले की तैयारियों को लेकर बैठक हुई, जिसके बाद अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से जिम्मेदारियां निभाएं। यह ड्यूटी नहीं सेवा है, श्रद्धालुओं को दर्शन कराने में सौभाग्य समझें। उन्होंने निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और चलने में अक्षम श्रद्धालुओं के लिए खोल में 10 ई-रिक्शा चलेंगी, जो भूरा देव मंदिर से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक संचालित होंगी। वाहनों के लिए 7 पार्किंग स्थल बनेंगे, जहां रेट लिस्ट और साइन बोर्ड लगेंगे। पार्किंग शुल्क प्रति चक्कर होगा, घंटे के हिसाब से नहीं। यातायात बाधित न हो, दुकानें सड़क पर न लगें और बेरिकेटिंग व्यवस्थित रहे।
उन्होंने साफ-सफाई, शौचालयों में 24 घंटे कर्मियों की तैनाती, विद्युत, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा में कोई लापरवाही न बरतने और क्विक रिस्पॉन्स टीमें तैनात करने के निर्देश दिए।
एसएसपी अभिनन्दन ने कहा कि टर्निंग पॉइंट पर बैरियर, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, रेडियम जैकेट और अनाउंसमेंट सिस्टम सुनिश्चित हो। सभी अधिकारी टीम भावना से काम करें।
बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सलिल कुमार पटेल, एसपी ग्रामीण मयंक पाठक, एसपी यातायात शैलेन्द्र कुमार, उप जिलाधिकारी बेहट सुबोध कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें