स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी की कराई पिटाई , हाथ-पैर तोड़े

शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने प्रेमी की कराई पिटाई , हाथ-पैर तोड़े

बरेली । बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में क्लिनिक पर कुछ बात करने के बहाने बुलाकर एक युवक के साथ कथित रूप से मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती और उसके परिजनों ने युवक को लाठी-डंडों, लोहे के पाइप और र्इंट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने शुक्रवार को तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

क्षेत्राधिकारी हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि जाकिर हुसैन की शिकायत पर दो अक्टूबर को भोजीपुरा थाने में तीन नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, भोजीपुरा के धंघोरा-धंघोरी गांव निवासी जाकिर हुसैन ने शिकायत में बताया कि उनका बेटा पप्पू 26 वर्षीय गांव के ही एक क्लिनिक पर एक युवती प्रेमिका के बुलावे पर गया था। वहां प्रेमिका ने शादी करने का दवाब बनाया। युवक द्वारा पहली पत्नी को तलाक न देने और शादी के लिए इनकार करने पर वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों और लोहे के पाइप से पप्पू को पीटा तथा सिर पर र्इंट से वार किया। मारपीट में उसके दोनों हाथ-पैर में गंभीर चोटें आर्इं और पसलियों में फ्रैक्चर हो गया। 

हमलावर उसे सड़क पर अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।घायल पप्पू ने बताया कि वह एंबुलेंस चलाने का काम करता है। गांव में क्लिनिक चलाने वाली युवती नुसरत ने शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे फोन कर उसे क्लिनिक पर बुलाया था। वहां पहुंचने पर पहले से मौजूद पांच-छह युवकों ने उसे घेर लिया और कथित रूप से हमला कर दिया। शोर सुनकर लोगों के जुटने पर हमलावर भाग निकले।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें