स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरास्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू हाइलो ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं, अनमोल खरब से होगा मुकाबला, लक्ष्य सेन भी अंतिम चार मेंयूपी में 11 अधिकारियों के तबादले, संजय कुमार यादव बने लखनऊ नगर निगम के अपर नगर आयुक्तसेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभबटेंगे नहीं तो कटेंगे भी नहीं: सीएम योगीलोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान से विपक्ष को घेरने की तैयारी में भाजपाराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

सेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभ

इस छह दिवसीय खेल महोत्सव में 30 से अधिक विद्यालयों की 70 से अधिक टीमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रही हैं।

सेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभ
सेंट्रल पब्लिक स्कूल में ‘रणभूमि 2026’ का भव्य शुभारंभ

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, रजनीखंड में अंतरविद्यालयी खेल महोत्सव ‘रणभूमि 2026 संकल्प से विजय तक’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस छह दिवसीय खेल महोत्सव में 30 से अधिक विद्यालयों की 70 से अधिक टीमें विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर रही हैं।

उद्घाटन समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय एवं यूजिन पाल, मानद सचिव, उत्तर प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन एवं कार्यकारिणी सदस्य, फेंसिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. जे.एन. पांडेय, निदेशक टी.एन. पांडेय एवं प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या पांडेय की गरिमामयी उपस्थिति रही।

महोत्सव का आगाज अंडर-17 वॉलीबॉल प्रतियोगिता से हुआ। प्रारंभिक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा एवं खेल कौशल का परिचय दिया। ‘रणभूमि’ का यह आयोजन युवा खिलाड़ियों में अनुशासन, टीमवर्क एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें