स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
राजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजनराजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारीडंपर की टक्कर से पति-पत्नी की मौत, बेटा गंभीरक्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 3.60 लाख उड़ाएबहुत किया इंतजार... आज पूरा हुआ आवास का सपनादीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरायोगी सरकार की पहल: धनतेरस पर प्रदेश की सभी मंडियों में मनेगा दीपोत्सवगांवों में जल गुणवत्ता जांच में देश में दूसरे स्थान पर यूपीदेश के तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप इकोसिस्टम के रूप में उभरा यूपीसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजन

दीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

दीपावली से पहले पटाखा बनाने वालों पर पुलिस का पहरा

डॉग स्क्वॉड के साथ तलाशी बेहटा गांव में संदिग्ध घरों की जांच

पिछले साल अवैध पटाखा निर्माण के दौरान विस्फोट में गई थी चार लोगों की जान

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। दीपावली के मद्देनजर अवैध पटाखा निर्माण और बारूद के भंडारण पर रोक लगाने के लिए गुडंबा पुलिस ने बेहटा गांव में निगरानी बढ़ा दी है। गुरुवार को एसीपी गाजीपुर अतुल कुमार पांडेय के नेतृत्व में गुडम्बा पुलिस टीम ने डॉग स्क्वॉड के साथ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पहले अवैध पटाखा बनाने और बारूद जमा करने के मामले में चिह्नित घरों की विशेष रूप से तलाशी ली गई। एसीपी अतुल कुमार पांडेय के मुताबिक, फिलहाल गांव में पटाखा निर्माण की कोई गतिविधि नहीं हो रही है। एहतियात के तौर पर संदिग्ध घरों और ठिकानों पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि कोई दोबारा अवैध कारोबार शुरू न कर सके। 

गौरतलब है कि वर्ष 2025 31 अगस्त को बेहटा गांव में एक मकान में अवैध रूप से पटाखा बनाते समय जोरदार विस्फोट हुआ था। हादसे में आलम, उनकी पत्नी मुन्नी, बेटे इरशाद और नदीम की मौत हो गई थी। घटना के बाद तत्कालीन बेहटा चौकी प्रभारी संतोष पटेल ने गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं, तत्कालीन गुडंबा इंस्पेक्टर प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने विस्फोटक अधिनियम के तहत अलग से प्राथमिकी दर्ज कराई थी। 

इसके बाद पुलिस ने बेहटा गांव में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान करीब पांच हजार किलो अवैध पटाखे और बारूद बरामद किए गए थे। एसीपी ने बताया कि दोनों मुकदमों में पुलिस न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है। दीपावली को देखते हुए इस बार भी पुलिस की निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें