स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजनदीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में यूपीएसटीडीसी की सौगातपूर्वी यूपी, लखनऊ- रायबरेली व उन्नाव में पहली नवंबर से होगी धान खरीदयूपी के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 'सम्मान निधि'विनोद तावड़े ने 2027 के लिए तय किया 312 सीटों का लक्ष्य....बोले-दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता हैहर बूथ पर बनेगी पांच कार्यकतार्ओं की टीम: धर्मपाल सिंहयूपी में लगातार तीसरी बार बनाएंगे सरकार : पंकज चौधरीदीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसेंडॉ. अमित केशरी न्यूरो-ओटोलॉजिकल एंड इक्विलिब्रियोमेट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के चुने गए अध्यक्षसीएम योगी ने पूर्व राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के निधन पर शोक जतायाएयरपोर्ट पर श्रमिक संवाद के पहले संस्करण का आयोजनदीपोत्सव-2026 से पहले अयोध्या में यूपीएसटीडीसी की सौगातपूर्वी यूपी, लखनऊ- रायबरेली व उन्नाव में पहली नवंबर से होगी धान खरीदयूपी के 2.24 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 'सम्मान निधि'विनोद तावड़े ने 2027 के लिए तय किया 312 सीटों का लक्ष्य....बोले-दिल्ली का रास्ता लखनऊ से होकर जाता हैहर बूथ पर बनेगी पांच कार्यकतार्ओं की टीम: धर्मपाल सिंहयूपी में लगातार तीसरी बार बनाएंगे सरकार : पंकज चौधरीदीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसेंडॉ. अमित केशरी न्यूरो-ओटोलॉजिकल एंड इक्विलिब्रियोमेट्रिक सोसाइटी ऑफ इंडिया के चुने गए अध्यक्ष

सीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताब

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आन्या ने आल इण्डिया 30वीं रैंक अर्जित की है जबकि विराज ने 31वीं और प्रकृति ने 49वीं रैंक अर्जित कर नेशनल टाॅपर का खिताब अपने नाम किया।

सीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताब
सीएमएस छात्रों को ‘नेशनल टाॅपर’ खिताब
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ।
सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर एक्टेंशन कैम्पस के मेधावी छात्रों आन्या यादव, विराज अग्रवाल एवं प्रकृति ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अन्तर-विद्यालयी वण्डरकिड प्रतियोगिता में ‘नेशनल टाॅपर’ का खिताब अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता का आयोजन शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में किया गया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में आन्या ने आल इण्डिया 30वीं रैंक अर्जित की है जबकि विराज ने 31वीं और प्रकृति ने 49वीं रैंक अर्जित कर नेशनल टाॅपर का खिताब अपने नाम किया। सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने इन मेधावी छात्रों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स
ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि प्रतियोगिता में देश भर के करीब 2500 से अधिक विद्यालयों से लगभग 75,000 छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने मेन्टल मैथ्स, लाॅजिकल एबिलिटी, जनरल नाॅलेज एवं हैण्डराइटिंग में अपनी दक्षता का प्रदर्शन कर यह उपलब्धि अर्जित की है। यह प्रतियागिता छात्रों को बौद्धिक क्षमता पर ध्यान केन्द्रित करने तथा त्वरित गति से समाधान ढूढ़ने एवं सीखने की क्षमता का विकास करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी।
 खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को देश-विदेश में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग हेतु लगातार प्रोत्साहित करता रहता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं में अपनी बहुमुखी प्रतिभा की छाप छोड़कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें