राजधानी सहित पश्चिमी यूपी व पूर्वांचल में बारिश व तेज हवाओं का सिलसिला जारी

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। अर्नब तूफान और पश्चिमी विक्षोभ का असर शुक्रवार को पश्चिमी यूपी सहित पूर्वांचल तक देखने को मिला। शुक्रवार को यूपी में बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा। दिन भर रुक-रुक कर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। ज्यादातर जिलों में दिनभर बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली और तापमान में भारी गिरावट के चलते ठंड का एहसास बना रहा।
मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार से तूफान का असर कमजोर पड़ने के साथ बारिश थमने और मौसम साफ होने लगेगा। अगले तीन दिनों में दिन के तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। शुक्रवार को राजधानी लखनऊ सहित सूबे के कई इलाकों में बारिश का ज्यादा असर देखने को मिला। बिजनौर में सर्वाधिक 99 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। बागपत में 88 और मुजफ्फरनगर में 72.1 मिलीमीटर वर्षा हुई। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश में वाराणसी में 41.2, सोनभद्र में 41 और मऊ में 40 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। तराई और पूर्वांचल के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। बारिश और तेज हवाओं का असर तापमान पर भी साफ दिखाई दिया।
प्रदेश के करीब दस जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से नौ से दस डग्रिी सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया। मुजफ्फरनगर प्रदेश का सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 20.5 डग्रिी सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से नौ डग्रिी कम था। वहीं, नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 16.5 डग्रिी सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरष्ठि वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार से प्रदेश में अर्नब तूफान का असर कमजोर पड़ने लगेगा। इसके साथ बारिश का दौर थमेगा और धीरे-धीरे मौसम साफ होने की संभावना है। बादल और बारिश कम होने से अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है।



