स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जावेद अली के सुरों पर झूम उठा देवा मेला, देर रात तक गूंजे बॉलीवुड के तरानेसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी: गुजरात, तमिलनाडु, विदर्भ और पंजाब ने दर्ज की जीतएथलेटिक्स में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज का जलवा, 70वीं स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में जीते 25 पदकजय नारायण मिश्र महाविद्यालय की 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न, चंदन यादव और आंचल मिश्रा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीरणभूमि 2026: कबड्डी में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने जीती उपविजेता ट्रॉफीथाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फरारजावेद अली के सुरों पर झूम उठा देवा मेला, देर रात तक गूंजे बॉलीवुड के तरानेसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी: गुजरात, तमिलनाडु, विदर्भ और पंजाब ने दर्ज की जीतएथलेटिक्स में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज का जलवा, 70वीं स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में जीते 25 पदकजय नारायण मिश्र महाविद्यालय की 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न, चंदन यादव और आंचल मिश्रा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीरणभूमि 2026: कबड्डी में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने जीती उपविजेता ट्रॉफीथाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फरार

सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी: गुजरात, तमिलनाडु, विदर्भ और पंजाब ने दर्ज की जीत

सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी: गुजरात, तमिलनाडु, विदर्भ और पंजाब ने दर्ज की जीत

रघुबीर शर्मा। लखनऊ

इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेली जा रही सीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी में बुधवार को चार मुकाबले खेले गए। इनमें गुजरात ने केरल को आठ विकेट से, तमिलनाडु ने रेलवे को दो रन से, विदर्भ ने सिक्किम को नौ विकेट से और पंजाब ने त्रिपुरा को पांच विकेट से हराकर पूरे चार अंक हासिल किए। गुजरात ने केरल को आठ विकेट से हराया : इकाना के बी ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। केरल ने निर्धारित 20 ओवर में चार विकेट पर 125 रन बनाए। अचू अक्षय ने 51, आशा सोभाना ने 30 और शनि ने 13 रन का योगदान दिया। गुजरात की ओर से अनुष्का राजपूत ने दो विकेट लिए। जवाब में गुजरात ने 18.2 ओवर में दो विकेट पर 126 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दर्ज की। चार्ली सोलंकी ने 42 गेंदों पर आठ चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 57 रन बनाए। कप्तान सिमरन पटेल ने 53 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली। दोनों के बीच शानदार साझेदारी ने टीम को आसान जीत दिलाई।


तमिलनाडु ने रेलवे को दो रन से हराया : इकाना के मुख्य मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में तमिलनाडु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 156 रन बनाए। हेमलता ने 49 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 69 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान कामिनी गुनलन ने 31 और अर्शी चौधरी ने 24 रन बनाए। रेलवे की ओर से रेणुका एस. ठाकुर और पूनम यादव ने दो-दो विकेट हासिल किए। जवाब में रेलवे की टीम सात विकेट पर 154 रन ही बना सकी और दो रन से मुकाबला हार गई। आयुषी गोयल ने नाबाद 40, ऐश्वर्या लक्ष्मी ने 36, शिप्रा गिरि ने 32 और प्रतीक रावल ने 25 रन बनाए। तमिलनाडु की ऐश्वर्या लक्ष्मी ने चार विकेट लेकर प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया।


विदर्भ ने सिक्किम को नौ विकेट से दी शिकस्त :
एक अन्य मुकाबले में विदर्भ ने सिक्किम को नौ विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए विदर्भ ने सिक्किम को 20 ओवर में नौ विकेट पर 91 रन पर रोक दिया। आशना पाटार ने 26 और प्रियमका कुर्मी ने 25 रन बनाए। विदर्भ की ओर से गार्गी वनकार ने तीन और रिया ने दो विकेट लिए। जवाब में विदर्भ ने 10 ओवर में एक विकेट पर 94 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिशा कसाट ने 32 गेंदों पर 46 रन बनाए, जबकि आयुषी ठाकरे ने 27 गेंदों पर नाबाद 41 रन की पारी खेली। आयुषी को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया। 

वहीं, दिन के अंतिम मुकाबले में पंजाब ने त्रिपुरा को 5 विकेट से हराया। त्रिपुरा के 120 रन के जवाब में पंजाब की टीम 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। त्रिपुरा की तमन्ना निगम मैन आॅफ द मैच रही।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें