स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जावेद अली के सुरों पर झूम उठा देवा मेला, देर रात तक गूंजे बॉलीवुड के तरानेसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी: गुजरात, तमिलनाडु, विदर्भ और पंजाब ने दर्ज की जीतएथलेटिक्स में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज का जलवा, 70वीं स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में जीते 25 पदकजय नारायण मिश्र महाविद्यालय की 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न, चंदन यादव और आंचल मिश्रा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीरणभूमि 2026: कबड्डी में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने जीती उपविजेता ट्रॉफीथाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फरारजावेद अली के सुरों पर झूम उठा देवा मेला, देर रात तक गूंजे बॉलीवुड के तरानेसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी: गुजरात, तमिलनाडु, विदर्भ और पंजाब ने दर्ज की जीतएथलेटिक्स में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज का जलवा, 70वीं स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में जीते 25 पदकजय नारायण मिश्र महाविद्यालय की 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न, चंदन यादव और आंचल मिश्रा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीरणभूमि 2026: कबड्डी में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने जीती उपविजेता ट्रॉफीथाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फरार

जय नारायण मिश्र महाविद्यालय की 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न, चंदन यादव और आंचल मिश्रा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

मुख्य अतिथि साई लखनऊ की पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रचना गोविल ने कहा- चुनौतियों से घबराएं नहीं, खेलों में करियर के कई विकल्प

जय नारायण मिश्र महाविद्यालय की 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न, चंदन यादव और आंचल मिश्रा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
मुख्य अतिथि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), लखनऊ की पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रचना गोविल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में बुधवार को 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट का समापन विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), लखनऊ की पूर्व एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रचना गोविल ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर रचना गोविल ने कहा कि खेलों में करियर के अब कई विकल्प उपलब्ध हैं। खिलाड़ी मैदान में प्रदर्शन करने के अलावा स्पोर्ट्स न्यूट्रिशन एक्सपर्ट और स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट जैसे क्षेत्रों में भी अपना भविष्य बना सकते हैं। इन क्षेत्रों की बाजार में काफी मांग है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि शुरुआती दौर में उनके पास स्पोर्ट्स शूज तक नहीं थे और उन्होंने पहली बार ट्रैक पर नंगे पैर दौड़ लगाई थी। पहली शूटिंग प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उन्हें पिस्टल उधार लेनी पड़ी थी। इसके बावजूद उन्होंने रिकॉर्ड बनाया। दस साल बाद अपनी पिस्टल खरीदकर शूटिंग में आगे बढ़ीं और उससे भी रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए, क्योंकि उनका सामना करने से ही आगे बढ़ने का रास्ता मिलता है।

विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संगठन के अध्यक्ष डॉ. सैयद रफत रिजवी ने भी खेलों के माध्यम से करियर बनाने की संभावनाओं पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के पूर्व छात्र होने के नाते उन्होंने खेलों के विकास के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष प्रो. राजीव मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत किया। प्राचार्य प्रो. केके शुक्ल ने आभार व्यक्त करते हुए महाविद्यालय में खेल सुविधाओं को और विकसित करने की बात कही। संयोजिका प्रो. मधु गौड़ ने दो दिवसीय प्रतियोगिता की रिपोर्ट प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनामिका सक्सेना ने किया। इस अवसर पर चंदन यादव और आंचल मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स बोर्ड के सदस्य, शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें