स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जावेद अली के सुरों पर झूम उठा देवा मेला, देर रात तक गूंजे बॉलीवुड के तरानेसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी: गुजरात, तमिलनाडु, विदर्भ और पंजाब ने दर्ज की जीतएथलेटिक्स में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज का जलवा, 70वीं स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में जीते 25 पदकजय नारायण मिश्र महाविद्यालय की 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न, चंदन यादव और आंचल मिश्रा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीरणभूमि 2026: कबड्डी में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने जीती उपविजेता ट्रॉफीथाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फरारजावेद अली के सुरों पर झूम उठा देवा मेला, देर रात तक गूंजे बॉलीवुड के तरानेसीनियर महिला टी-20 ट्रॉफी: गुजरात, तमिलनाडु, विदर्भ और पंजाब ने दर्ज की जीतएथलेटिक्स में गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज का जलवा, 70वीं स्कूल स्टेट चैंपियनशिप में जीते 25 पदकजय नारायण मिश्र महाविद्यालय की 54वीं वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न, चंदन यादव और आंचल मिश्रा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ीरणभूमि 2026: कबड्डी में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने जीती उपविजेता ट्रॉफीथाने का औचक निरीक्षण, एडीसीपी ने दिए सख्त निर्देशअपराध नियंत्रण को लेकर एक्शन मोड में डीसीपीदुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तारखड़े ट्रक में पीछे से घुसी बाइक हादसे में दुकानदार की मौतजेसीबी की चपेट में आने से वृद्ध महिला की मौत, चालक फरार

जावेद अली के सुरों पर झूम उठा देवा मेला, देर रात तक गूंजे बॉलीवुड के तराने

जावेद अली के सुरों पर झूम उठा देवा मेला, देर रात तक गूंजे बॉलीवुड के तराने

बाराबंकी। ऐतिहासिक एवं कौमी एकता के प्रतीक देवा मेला की सांस्कृतिक संध्या उस समय यादगार बन गई, जब 'मेगा नाइट' के मंच से मशहूर बॉलीवुड पार्श्व गायक जावेद अली के सुरों का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। बुधवार की देर रात तक चले इस सांस्कृतिक महोत्सव में जावेद अली की एक से बढ़कर एक सुरीली प्रस्तुतियों ने पंडाल में मौजूद हजारों संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘मेरी अधूरी प्यास-प्यास’ से शुरुआत, 'कुन फाया कुन' पर सूफियाना रंग मंच पर जावेद अली के कदम रखते ही पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट और दर्शकों के उत्साहवर्धन से गूंज उठा। उन्होंने अपने गायन का आगाज बेहद भावपूर्ण गीत 'मेरी अधूरी प्यास-प्यास...' से किया। इसके तुरंत बाद जब उन्होंने फिल्म 'जोधा अकबर' का कालजयी गीत 'कहने को जश्न-ए-बहारा है...' छेड़ा, तो दर्शक झूम उठे। संगीतमय सफर को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने फिल्म 'रॉकस्टार' का रूहानी कलाम 'कुन फाया कुन' और फिल्म 'दिल्ली-6' का 'अर्जियां' प्रस्तुत कर पूरे माहौल को सूफियाना रंग में रंग दिया।

  •  रोमांटिक धुनों और 'श्रीवल्ली' पर जमकर थिरके युवा

जावेद अली ने अपने विविध गायन शैली का परिचय देते हुए 'तू जो मिला' (बजरंगी भाईजान), 'अभी ना जाओ छोड़ कर', 'गुजारिश' (गजनी), 'तू ही हकीकत' (मर्डर-2), 'तेरा दीदार हुआ' और 'तुम तक' (रांझणा) जैसे ब्लॉकबस्टर गानों से महफिल में चार चांद लगा दिए। कार्यक्रम के उत्तरार्ध में जब उन्होंने हालिया सुपरहिट फिल्म 'पुष्पा' का 'श्रीवल्ली' और ऊर्जावान गीत 'नगाड़ा' गाया, तो युवा दर्शक अपनी सीटों से उठकर थिरकने पर मजबूर हो गए।

  • साउंड, लाइट्स और वाद्यवृंद की जुगलबंदी ने बांधा समां

गीतों की इस भव्यता में जावेद अली के साथ आए कुशल संगीतकारों और तकनीकी टीम का भी सराहनीय योगदान रहा। बेस गिटार पर मनीष कुलकर्णी, ऑक्टोपैड पर मान्टू गोसावी, तबला व परक्यूशन पर लतेश परब, फ्लूट पर सचिन तायड़े, की-बोर्ड पर अमन देसाई व अश्विन रोकड़े, ड्रम पर रोहन नाडकर्णी और लीड गिटार पर रौनी सातमकर की ताल-संगत ने प्रस्तुतियों में जान फूंक दी। वहीं, साउंड इंजीनियर धनंजय ववाले, लाइटिंग विशेषज्ञ रूजवेल्ट डिसूजा, ग्राफिक्स डिज़ाइनर चंदन शर्मा और म्यूजिक प्रोड्यूसर निखिल जवारे की तकनीकी दक्षता ने मेगा नाइट को एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान किया। देर रात तक चले इस आयोजन में उमड़ी विशाल जनमेदिनी और बॉलीवुड गीतों की फुहार ने देवा मेला के इतिहास में एक और स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें