रणभूमि 2026: कबड्डी में सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने जीती उपविजेता ट्रॉफी
तिरुपति मॉन्टेसरी स्कूल विजेता बना, जबकि श्री रामस्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। सेंट्रल पब्लिक स्कूल, रजनीखंड में आयोजित अंतरविद्यालयी खेल महोत्सव ‘रणभूमि 2026 -संकल्प से विजय तक’ के अंतर्गत अंडर-17 बालक कबड्डी प्रतियोगिता में मेजबान सेंट्रल पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता ट्रॉफी अपने नाम की। तिरुपति मॉन्टेसरी स्कूल विजेता बना, जबकि श्री रामस्वरूप मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सभी टीमों ने बेहतरीन खेल कौशल, जोश एवं टीम भावना का परिचय दिया। इस अवसर पर श्री यूजिन पाल, मानद सचिव, उत्तर प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन, कबड्डी अधिकारियों, विद्यालय के निदेशक श्री टी.एन. पांडेय एवं प्रधानाचार्या डॉ. दिव्या पांडेय ने खिलाड़ियों के जज्बे और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए सभी टीमों को बधाई दी।



