स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ

स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ

गत वर्ष के नामांकन के सापेक्ष सर्वाधिक नामांकन करने वाले पांच विद्यालय की प्रधानाचार्य सम्मानित

अंकित यादव। बाराबंकी

जनपद में स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोक सभागार में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत रहीं, जबकि अध्यक्षता एम एल सी अंगद कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर जनपद के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने तथा शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने अभियान की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि छह से चौदह वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे का विद्यालय में नामांकन सुनिश्चित करने तथा पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। मुख्य अतिथि राजरानी रावत ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे घर-घर संपर्क कर अभिभावकों को जागरूक करें।

एम एल सी अंगद कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के समग्र विकास का आधार है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने तथा स्कूल चलो अभियान को जनभागीदारी का अभियान बनाने की अपील की। कार्यक्रम में स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण के दौरान सर्वाधिक नामांकन कराने वाले पांच उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को पुस्तकें वितरित की गईं।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें