स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
खुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातखुले कुएं में गिरकर बुजुर्ग किसान की मौतनेपाली नागरिक भारतीय पासपोर्ट के सहारे गया दुबईरक्षामंत्री राजनाथ की प्ररेणा से बाढ़ प्रभावित परिवारों को बांटी स्वच्छता किटसंदिग्ध परिस्थितियों में कमरे की फर्श पर मृत अवस्था में मिली वृद्धाउड़ानों के समयबद्ध संचालन में सुधार के लिए समानांतर टैक्सी ट्रैक का उद्घाटनजमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगीस्वास्थ्य सेवाओं में वाराणसी प्रदेश में अव्वल, 75 जनपदों में मिला प्रथम स्थानशिक्षा से ही समाज के दुख-दर्द और पिछड़ेपन का होगा अंत: डॉ. विनोद बिंदरेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित बेटियों को सौंपे एक-एक लाख रुपये के चेक और करवाचौथ किटमहोत्सव को लेकर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

सनराइज ताइक्वांडो अकादमी ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

द्वितीय लखनऊ ओपन इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अल-हुदा स्कूल को दूसरा स्थान

सनराइज ताइक्वांडो अकादमी ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
सनराइज ताइक्वांडो अकादमी ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ । सनराइज ताइक्वांडो अकादमी ने द्वितीय लखनऊ ओपन इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2026 में दमदार प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 110 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी जीत ली।राजाजीपुरम मिनी स्टेडियम में आयोजित चैंपियनशिप में अल-हुदा स्कूल 90 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा जबकि सिद्धांत वर्ल्ड स्कूल को 70 अंक के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में सनराइज ताइक्वांडो अकादमी द्वारा आयोजित चैंपियनशिप में विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

सब जूनियर वर्ग में लखनऊ ताइक्वांडो अकादमी पहले, जुगरान ताइक्वांडो अकादमी दूसरे व बटलर ताइक्वांडो अकादमी तीसरे स्थान पर रही। कैडेट वर्ग में पैराडाइज ताइक्वांडो अकादमी पहले स्थान पर रही जबकि लखनऊ ताइक्वांडो क्लब को दूसरा व वैलोरस ताइक्वांडो अकादमी को तीसरा स्थान मिला।चैंपियनशिप का उद्घाटन मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय पार्षद शिवपाल सावरिया द्वारा किया गया। वहीं समापन समारोह में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अरमान खान ने पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया।इस अवसर पर सेंट अंजनीज़ स्कूल की मैनेजर तरू सक्सेना, भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश की मीडिया सह संयोजक चारू मिश्रा और उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव मोहित कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

चैंपियनशिप के सफल आयोजन में आयोजन सचिव बिलाल खान, ऑर्गनाइजिंग चेयरमैन मुख्तार अहमद तथा ऑर्गनाइजिंग प्रेसिडेंट मोहसिन खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर लखनऊ ताइक्वांडो क्लब के सचिव अभिषेक चौधरी, एचआरडीएस स्पोर्ट्स अकादमी के सचिव आशीष सिंह, पूजा तिवारी, अलीम खान सत्यम भी मौजूद रहे। इस चैंपियनशिप में लखनऊ के विभिन्न क्लब/स्कूल/अकादमी के 400 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

पदक विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं:-

स्वर्ण : गिरिधर त्रिपाठी, धैर्याश, काश्वी मिश्रा, अव्या कुशवाहा, अंश गुप्ता, श्वेता सिंह, रचित, आलिया सिद्दीकी, आरव साहू, दिव्यांश श्रीवास्तव, अनन्या श्रीवास्तव, अद्विक तिवारी, अर्पिता मौर्य, आराध्या चौहान, समायरा शेख, आरिज अंसारी।

रजत : अथर्व बाजपेयी, प्रांजल पांडेय, दृष्टि सरोज, रियांशी शर्मा, अनय सिंह, वेदिका पांडेय, आरना कुमारी, समीक्षा सिंह, जैनब नेहल, रमशा ।

कांस्य : अभिज्ञान श्रीवास्तव, कुंज द्विवेदी, संजना चौधरी, अनमोल, कियारा शर्मा, शाश्वत सिंह, अदील।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें