स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
सेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोगसेंट फ्रांसिस स्कूल, गोमती नगर ने ‘एक्सप्रेशन 2026’ में द्वितीय स्थान प्राप्त कियाविधानसभा सत्र के सफल संचालन के बाद ऋषिकेश पहुँचे माननीय मुख्यमंत्री महोदय का नटराज चौक पर भव्य स्वागतपंकज चौधरी ने शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव के विजयी प्रत्याशियों को दी बधाई,बोले-भाजपा ने बरकरार रखीं सीटेंभाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 30 अक्टूबर को, अमित शाह करेंगे उद्घाटनधान नहीं तुला तो राजभवन कूच कर गया किसानवोट चोरी से बनी भाजपा सरकार, अब जनता बदलाव चाहती है: राजा गुरजीत सिंहहरगांव में चोरों का आतंक: एक रात, चार घरों में धावा; 11 लाख के जेवर और 40 हजार नकदी पारजब नैमिषारण्य स्टेशन पर गूंजा ‘वंदे मातरम्’, सम्मान में झुके सिर, सपनों को मिले पंखसिंगाही में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, खैरगढ़ रोड पर खुलेगा महाविद्यालय - प्रबंधक संजय तिवारी ने शुरू की जमीन की तलाशबरबर में गूंजा बेटियों के सम्मान का तराना - 'बेटियां रहमत हैं' जलसे में हजारों का हुजूम, उलेमा की तकरीर पर झूमे लोग

जमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगी

जमीन व निवेश के नाम पर 1.45 करोड़ की ठगी

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। गुडंबा इलाके में जमीन दिलाने और निवेश पर मोटा मुनाफा देने का झांसा देकर लोगों से करीब 1.45 करोड़ रुपए की ठगी का आरोप लगा है। मड़ियांव निवासी रियल एस्टेट कारोबारी से बाराबंकी में चार बीघा जमीन दिलाने के नाम पर 86 लाख रुपए हड़प लिए गए। वहीं, कृषि विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी और उनके साढ़ू भाई से 59.46 लाख रुपए निवेश के नाम पर ले लिए गए। पीड़ितों की शिकायत पर कोर्ट के आदेश से गुडंबा पुलिस ने तीन मुकदमे दर्ज किए हैं। प्रीतिनगर निवासी विश्वेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक, वर्ष नवंबर 2024 में हरिनाम मार्केट निवासी सराफ राहुल और उसके पिता गिरीश चंद्र ने बाराबंकी के फतेहपुर में चार बीघा जमीन दिखाई। 

सौदा 86 लाख रुपए में तय होने के बाद उन्होंने दोनों के खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। आरोप है कि दिखाई गई जमीन किसी दूसरे की निकली। रुपए वापस मांगने पर हत्या की धमकी दी गई। वहीं, गायत्रीपुरम निवासी रिटायर्ड कर्मचारी नारायण वर्मा ने आरोप लगाया कि मनोज शर्मा समेत पांच लोगों ने पोर्टक्योर कैप कंपनी और अन्य योजनाओं में निवेश पर 7.5 प्रतिशत प्रतिमाह मुनाफे का लालच दिया। 

उन्होंने 40.46 लाख रुपए निवेश किए, जबकि उनके साढ़ू भाई बृजेंद्र सिंह से भी 19 लाख रुपए लिए गए। रकम वापस नहीं मिलने पर दोनों ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें