राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीएम धामी की अपील
द हिंदी पायनियर नेटवर्क, लखनऊ·Published by: Bharat Mishra·Updated 30 सितंबर 2026, 05:44 PM IST
बोले- रक्तदान से दिया जा सकता है जीवन का नया उपहार
पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया है। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दिवस का उद्देश्य आमजन को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है। मुख्यमंत्री ने रक्तदान को ‘महादान’ बताते हुए कहा कि रक्तदान के माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन का नया उपहार दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति द्वारा निर्धारित अंतराल पर रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। शरीर दान किए गए रक्त की पूर्ति प्राकृतिक रूप से कर लेता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से रक्तदान को सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में अपनाने और जरूरतमंद मरीजों की सहायता के लिए स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की।