स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
कुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरवकुंभ-2027 से पहले बाईपास निर्माण में तेजी के निर्देश, मेलाधिकारी और आईजी कुंभ ने किया स्थलीय निरीक्षणमलिहाबाद व माल में शिक्षक-स्नातक एमएलसी चुनाव में शांतिपूर्ण मतदानविवाहिता को प्रताड़ित कर हत्या के मामले में पति, सास-ससुर को भेजा जेलकिशोरी के साथ अनैतिक कार्य करने वाले युवक को पुलिस ने भेजा जेलएमएलसी चुनाव में मोहनलालगंज व नगराम में शांतिपूर्ण मतदानबाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के विकास के लिए महापौर ने मुख्यमंत्री से मांगा विशेष बजटघरौनी से किसानों की डिजिटल पहचान तक, बढ़ा राजस्व सुधारों का दायराडीएम व एसपी ने मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान का लिया जायजानौवें अंतरराष्ट्रीय महा योग ध्यान कुंभ का हुआ भव्य शुभारंभराष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय कला पुरस्कार पाकर पूजा राजपूत ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव

राहुल गांधी के बयानों के विरोध में हाथीबड़कला में पुतला दहन, गणेश जोशी ने साधा निशाना

राहुल गांधी के बयानों के विरोध में हाथीबड़कला में पुतला दहन, गणेश जोशी ने साधा निशाना

पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में शनिवार को हाथीबड़कला में भाजपा कार्यकतार्ओं और स्थानीय लोगों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में पुतला दहन कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकतार्ओं ने राहुल गांधी के बयानों पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, जहां शासन संविधान और निर्धारित नियमों के तहत संचालित होता है। स्पेक्ट्रम आवंटन जैसे संवेदनशील मामलों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और राष्ट्रीय हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसे निर्णय किसी राजनीतिक दबाव में नहीं, बल्कि निर्धारित प्रक्रियाओं के अनुसार लिए जाने चाहिए।
जोशी ने राष्ट्रीय सुरक्षा, भारतीय सेना के सम्मान और संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा से जुड़े मुद्दों पर राहुल गांधी के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर सभी राजनीतिक दलों को जिम्मेदारी और संयम के साथ अपनी बात रखनी चाहिए। उनके अनुसार, राष्ट्रीय हितों से जुड़े मामलों में गैर-जिम्मेदार बयानबाजी उचित नहीं है। मंत्री ने कांग्रेस नेताओं के पूर्व में दिए गए बयानों का उल्लेख करते हुए स्टारलिंक को लेकर पार्टी की ओर से जताई गई सुरक्षा संबंधी चिंताओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर राजनीतिक सुविधा के अनुसार रुख बदलने के बजाय स्पष्टता और जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार देश की सुरक्षा, मोबाइल नेटवर्क की विश्वसनीयता और संचार व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर दिया कि स्पेक्ट्रम आवंटन की प्रक्रिया पारदर्शी और नियमों के अनुरूप होनी चाहिए तथा देश के संसाधनों का इस्तेमाल राष्ट्रीय हितों को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक विरोध स्वाभाविक है, लेकिन सेना के सम्मान और देश की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सभी दलों को जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्रहित के मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे। प्रदर्शन के दौरान राज्यमंत्री कर्नल रघुबीर सिंह भंडारी, राज्यमंत्री शमशेर सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें