स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफ

पंद्रह होनहार छात्राओं को डीसीपी ने किया सम्मानित

पंद्रह होनहार छात्राओं को डीसीपी ने किया सम्मानित

  • चिनहट के स्कूल में गूंजी महिला सुरक्षा की आवाज, कुंवर ग्लोबल स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान
  • छात्राओं को सुरक्षा, आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास का दिया संदेश

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण को लेकर लखनऊ पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत जागरूकता की मुहिम तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को चिनहट स्थित कुंवर ग्लोबल स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को न केवल महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने और हर परिस्थिति में अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश भी दिया गया। पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा और सहायक पुलिस आयुक्त विभूतिखंड सौम्या पाण्डेय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में चिनहट थाना प्रभारी निरीक्षक, अपट्रॉन चौकी प्रभारी, मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक सरिता यादव, उपनिरीक्षक प्रीति समेत अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। 

जागरूकता कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और शिक्षिकाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। पुलिसकर्मियों ने बताया कि किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में पुलिस की सहायता कैसे प्राप्त की जा सकती है। इसके साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबरों और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक बनाकर उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें अपनी सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित करना रहा। 

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण विद्यालय की 15 प्रतिभाशाली छात्राओं का सम्मान रहा। पुलिस उपायुक्त पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने छात्राओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया। इस पहल के जरिए छात्राओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें शिक्षा, आत्मविश्वास और जीवन के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय प्रशासन ने मिशन शक्ति अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए पुलिस अधिकारियों और महिला पुलिसकर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से लखनऊ पुलिस महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करने, उनके अधिकारों की जानकारी देने और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित करने का संदेश दे रही है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें