मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

47 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में पीलीभीत का परचम, अजय सिंह ने जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल

पायनियर संवाददाता पीलीभीत। दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 47 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में पीलीभीत राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया। 21 जून से 30 जून…

साझा करें WhatsAppFacebookX
47 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में पीलीभीत का परचम, अजय सिंह ने जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल
अजय सिंह ने जीते गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल

पायनियर संवाददाता

पीलीभीत। दिल्ली स्थित प्रतिष्ठित डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित 47 वीं यूपी स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में पीलीभीत राइफल क्लब के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया। 21 जून से 30 जून तक चली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पीलीभीत के अनुभवी शूटर अजय सिंह ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दो पदक जीतकर जिले को गौरवान्वित किया।

डबल ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता के मास्टर वर्ग में अजय सिंह ने सटीक निशानेबाजी का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया। वहीं ट्रैप शूटिंग स्पर्धा में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखते हुए कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) हासिल किया।

इस उपलब्धि पर आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल, कैसरगंज सांसद करन भूषण सिंह तथा यूपी स्टेट राइफल एसोसिएशन के महासचिव जीएस सिंह ने संयुक्त रूप से अजय सिंह को पदक प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर लौटे अजय सिंह को पीलीभीत के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में मेडल पहनाकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने उनकी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि अजय सिंह की सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे खिलाड़ी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी रोशन करें।
पीलीभीत राइफल क्लब के खिलाड़ियों की इस सफलता से जिले में खुशी का माहौल है। खेल प्रेमियों और शुभचिंतकों ने अजय सिंह को बधाई देते हुए उनके आगामी प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन की कामना की है।