जूनियर तैराकी में वाराणसी मंडल और लखनऊ मंडल बना ओवरऑल चैंपियन

पायनियर समाचार सेवा। लखनऊ । केडी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के संयुक्त के देखरेख में खेली गयी तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक एवं बालिका समन्वय तैराकी प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता के ग्रुप-ए (अंडर-17 एवं अंडर-18) में वाराणसी मंडल ने ओवरआॅल चैंपियनशिप बना जबकि लखनऊ उपविजेता रहा। वहीं,ग्रुप-बी (अंडर-15 एवं अंडर-16) में लखनऊ मंडल ने ओवरआॅल खिताब जीता और वाराणसी उपविजेता बना। समापन समारोह में मुख्य अतिथि न्यायिक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार हितेन्द्र हरि ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। इस मौके पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा, रायबरेली के क्रीड़ा अधिकारी धीरेंद्र पुरुषोत्तम, बाराबंकी के क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार, यूपी तैराकी संघ के सचिव शिवम कपूर, यूपी टेनिस एसोसिएशन के सचिव पुनीत अग्रवाल, त्रैथलॉन संघ के सचिव संदीप मिश्राउत्तर प्रदेश रोइंग संघ के सुबीर शर्मा, सहायक प्रशिक्षक निशीथ दीक्षित, विकास पाण्डेय, श्रीकांत यादव व अन्य मौजूद रहे।

प्रदेश स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग की ओवरऑल चैंपियन वाराणसी मंडल की टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्य अतिथि न्यायिक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जितेंद्र हरि। साथ में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा।

प्रतियोगिता के तीसरे दिन खेले गये 400 मीटर फ्री स्टाइल के ग्रुप-ए बालक वर्ग में कानपुर के राज चौहान प्रथम, लखनऊ के कृष्णा दुबे द्वितीय व मुरादाबाद के नमन यादव तृतीय रहे। ग्रुप-क बालिका में गोरखपुर की अंकिता चौहान प्रथम व खुशी चौहान द्वितीय रहीं। ग्रुप-बी बालक में विंध्याचल के शिवकांत निषाद प्रथम व वाराणसी के सुमित साहनी द्वितीय रहे। ग्रुप-बी बालिका में वाराणसी की रिवा पटेल प्रथम व लखनऊ की सृष्टि तिवारी द्वितीय रहीं। 400 मीटर फ्री स्टाइल के ग्रुप-ए बालिका वर्ग में गोरखपुर की अंकिता चौहान प्रथम, खुशी चौहान द्वितीय व मेरठ की आव्या त्यागी तृतीय रहीं। ग्रुप-बी बालिका में वाराणसी की रिवा पटेल प्रथम, लखनऊ की सृष्टि तिवारी द्वितीय व गोरखपुर की दीपिका तृतीय रहीं।50 मीटर बैक स्ट्रोक के ग्रुप-ए बालिका वर्ग में लखनऊ की वत्सला दुबे प्रथम, मुरादाबाद की ऐश्वर्या अग्रवाल द्वितीय व आगरा की रुद्राक्षी राठौर तृतीय रहीं। ग्रुप-बी बालिका वर्ग में मुरादाबाद की आध्या शर्मा प्रथम, मेरठ की आन्या सांगवान द्वितीय व गोरखपुर की दीपिका तृतीय रहीं।

प्रदेश स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग की ओवरऑल चैंपियन लखनऊ मंडल की टीम को ट्रॉफी प्रदान करते मुख्य अतिथि न्यायिक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जितेंद्र हरि। साथ में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा।

50 मीटर बैक स्ट्रोक के ग्रुप-ए के बालक वर्ग में मुरादाबाद के सहेज ढींगरा प्रथम व गोरखपुर के विश्वजीत यादव द्वितीय रहे। ग्रुप-ए बालिका में लखनऊ की वत्सला दुबे प्रथम व मुरादाबाद की ऐश्वर्या अग्रवाल द्वितीय रहीं। ग्रुप-बी बालक में सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज के अमरजीत कुमार गोंड प्रथम व गोरखपुर के अभिषेक कन्नौजिया द्वितीय रहे। ग्रुप-बी बालिका में मुरादाबाद की आध्या शर्मा प्रथम व मेरठ की आन्या सांगवान द्वितीय रहीं। 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के ग्रुप-ए बालक वर्ग में लखनऊ के अयान यादव प्रथम व गोरखपुर के गौरव द्वितीय रहे। ग्रुप-ए बालिका में विंध्याचल की रानी निषाद प्रथम व गोरखपुर की अंकिता द्वितीय रहीं। ग्रुप-बी बालक में सैफई के शुभम चौहान प्रथम व गोरखपुर के पार्थ गुप्ता द्वितीय रहे। ग्रुप-बी बालिका में गोरखपुर की अंजलि चौहान प्रथम व मेरठ की जिया द्वितीय रहीं।200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक के ग्रुप-एक बालिका वर्ग में विंध्याचल की रानी निषाद प्रथम, गोरखपुर की अंकिता कन्नौजिया द्वितीय व लखनऊ की ऋजुता साहू तृतीय रहीं।

प्रदेश स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता के समापन के दौरान मुख्य अतिथि न्यायिक हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जितेंद्र हरि को स्मृति चिन्ह देकर समानित करते क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा व अन्य पदा​धिकारी।

 

ग्रुप-बी बालिका वर्ग में गोरखपुर की अंजलि चौहान प्रथम, मेरठ की जिया द्वितीय व देवीपाटन की आशिता तिवारी तृतीय रहीं।100 मीटर फ्री स्टाइल के ग्रुप-ए बालक वर्ग में वाराणसी के सत्यम साहनी प्रथम व मेरठ के ओम त्यागी द्वितीय रहे। ग्रुप-ए बालिका में विंध्याचल की रानी निषाद प्रथम व गोरखपुर की अंकिता द्वितीय रहीं। ग्रुप-बी बालक में मेरठ के अर्जित श्रीवास्तव प्रथम व बरेली के अभिजीत द्वितीय रहे। ग्रुप-बी बालिका में मेरठ की जिया प्रथम व आन्या सांगवान द्वितीय रहीं। 100 मीटर फ्री स्टाइल के ग्रुप-ए बालिका में विंध्याचल की रानी निषाद प्रथम, गोरखपुर की अंकिता चौहान द्वितीय व आगरा की प्रशस्ति राठौर तृतीय रहीं। ग्रुप-बी बालिका वर्ग में मेरठ की जिया प्रथम, मेरठ की ही आन्या सांगवान द्वितीय व मुरादाबाद की आध्या शर्मा तृतीय रहीं।200 मीटर बटरफ्लाई के ग्रुप-ए बालक वर्ग में लखनऊ के कृष्णा दुबे प्रथम रहे। ग्रुप-ए बालिका में वाराणसी की वंदना साहनी प्रथम रहीं।

केड़ी सिंह बाबू स्टेडियम के तरणताल में प्रदेश स्तरीय जूनियर तैराकी प्रतियोगिता में प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी।

ग्रुप-बी बालक में वाराणसी के गौरव सेन गुप्ता प्रथम व सैफई के संजीव यादव द्वितीय रहे। ग्रुप-बी बालिका में लखनऊ की सृष्टि तिवारी प्रथम व गोरखपुर की अंजलि चौहान द्वितीय रहीं। 200 मीटर बटरफ्लाई के ग्रुप-ए बालिका वर्ग में वाराणसी की वंदना साहनी प्रथम रहीं। ग्रुप-कक बालिका में लखनऊ की सृष्टि तिवारी प्रथम, गोरखपुर की अंजलि चौहान द्वितीय व मुरादाबाद की आरोही अग्रवाल तृतीय रहीं। 4़100 मीटर फ्री स्टाइल रिले के ग्रुप-ए बालक वर्ग में लखनऊ प्रथम व वाराणसी द्वितीय रहा। ग्रुप-ए बालिका में वाराणसी प्रथम रही। ग्रुप-बी बालक में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई प्रथम व वाराणसी द्वितीय रहा। ग्रुप-बी बालिका में लखनऊ प्रथम व मुरादाबाद दूसरे स्थान पर रहा।4़100 मीटर फ्री स्टाइल रिले के ग्रुप-ए बालिका में वाराणसी की टीम प्रथम रही। ग्रुप-बी बालिका वर्ग में लखनऊ की टीम प्रथम, मुरादाबाद द्वितीय व गोरखपुर की टीम तीसरे स्थान पर रही।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *