अंडर-12 सार ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट: रुद्रांश के नाबाद 82 रन से टीम स्यान आठ विकेट से जीती

लखनऊ,पायनियर समाचार सेवा। मैन ऑफ द मैच रुद्रांश चतुर्वेदी की 49 गेंदों में नाबाद 82 रन की विस्फोटक पारी की बदौलत टीम स्यान ने अंडर-12 सार ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम रस्ट को आठ विकेट से हरा दिया। एसएमआर क्रिकेट ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम रस्ट ने 24 ओवर में 117 रन बनाए। अक्षत सिंह ने सर्वाधिक 46 रन की पारी खेली। टीम स्यान की ओर से सात्विक पी. सिंह, अंश कुमार, जीतेश यादव और मनोमय गुप्ता ने दो-दो विकेट चटकाए।118 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम स्यान ने तीन विकेट पर 118 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। रुद्रांश चतुर्वेदी ने 49 गेंदों पर नाबाद 82 रन की शानदार पारी खेली।

दूसरे मैच में सीएएल ब्राउन ने सीएएल येलो को सात विकेट से हराया। सीएएल येलो ने 101 रन बनाए, जिसके जवाब में सीएएल ब्राउन ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रकाश को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरे मुकाबले में टीम ब्रांज ने टीम गोल्ड को 17 रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्रांज ने नौ विकेट पर 186 रन बनाए। दिव्यांश सिंह ने 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि जय नारायण ने तीन विकेट लिए। जवाब में टीम गोल्ड 24.1 ओवर में 169 रन पर सिमट गई। विजेता टीम की ओर से आरव सैनी ने हैट्रिक सहित तीन विकेट लिए, जबकि शिवांश और धैर्य ने दो-दो विकेट हासिल किए।

धैर्य की घातक गेंदबाजी से टीम टील की आठ विकेट से जीत

लखनऊ। मैन ऑफ द मैच धैर्य बाजपेयी (चार ओवर में 15 रन देकर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी की बदौलत टीम टील ने दूसरे नीतू कपूर मेमोरियल अंडर-12 क्रिकेट टूर्नामेंट में टीम ब्लू को आठ विकेट से हरा दिया।पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ब्लू ने नौ विकेट पर 141 रन बनाए। शिवांश ने 51 और अभिराम त्रिपाठी ने 32 रन का योगदान दिया। टीम टील की ओर से धैर्य बाजपेयी ने तीन विकेट लिए। जवाब में टीम टील ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पार्थ दूबे ने 48, आरव ने नाबाद 41 और रक्षित सिन्हा ने नाबाद 26 रन बनाकर टीम को आसान जीत दिलाई।

Senior Sports Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *