स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफ

फैजुल्लागंज में जलभराव से जनजीवन बेहाल, ट्रैक्टर-ट्रक के सहारे लोग

फैजुल्लागंज में जलभराव से जनजीवन बेहाल, ट्रैक्टर-ट्रक के सहारे लोग

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के फैजुल्लागंज क्षेत्र में भारी जलभराव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार पानी भरे रहने के कारण आम जनमानस को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को आने-जाने के लिए ट्रैक्टर और ट्रक तक का सहारा लेना पड़ रहा है। जलभराव के चलते कई लोगों के घरों में पानी घुस गया है, जिससे गृहस्थी का सामान प्रभावित होने के साथ ही लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कें और गलियां पानी में डूबी होने के कारण पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।

 स्थानीय लोगों के मुताबिक जलभराव के बीच बाइकों में सांप दिखाई देने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को घर से बाहर निकलने में विशेष परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लंबे समय से जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे हैं। जलभराव ने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद कठिन बना दिया है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जलनिकासी की तत्काल व्यवस्था कराने और स्थायी समाधान की मांग की है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें