स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपश्रीराम के वनवास का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालुयूपी बीजेपी महिला मोर्चा में छह जिलों के नए अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी सूचीफैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारीप्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हरायाविवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमाएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपश्रीराम के वनवास का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालुयूपी बीजेपी महिला मोर्चा में छह जिलों के नए अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी सूचीफैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारीप्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हरायाविवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमाएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारी

फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारी

सोमवार को 18 ट्रैक्टर राशन सामग्री लेकर रवानाराजनाथ सिंह की प्रेरणा से डॉ. नीरज बोरा की टीम का राहत अभियान जारी, अब तक 4,000 परिवारों को मिली राशन किट

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। फैजुल्लागंज में बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विधायक नीरज बोरा की टीम ने राशन वितरण अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह की प्रेरणा से सोमवार विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा एवं विशेष कार्य अधिकारी केपी सिंह एवं एवं जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला की उपस्थिति में महर्षिविद्या मंदिर से 18 ट्रैक्टर राशन सामग्री विभिन्न प्रभावित क्षेत्रों में वितरण के लिए रवाना की गई। टीम ने राम विहार, विष्णु विहार, पतंग मैदान, मथुरा विहार, दुर्गापुरी, दाउदनगर, नई बस्ती, गौरी शंकर पुरम, अन्नपूर्णा नगर, गणेश विहार तथा एल डॉरोडो स्कूल और सुभाष चंद्र बोस स्कूल के आसपास की कॉलोनियों सहित विभिन्न इलाकों में राशन किट वितरित कीं। 

राहत अभियान के सदस्य सतीश वर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कुल 6,700 घरों का आकलन किया गया था। रक्षा मंत्री ने दस हजार घरों में राशन वितरण के घोषणा के उपरांत अब तक 4,000 परिवारों को राशन किट उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि शेष प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए राशन वितरण का कार्य निरंतर जारी रहेगा। 

राहत वितरण अभियान में सुनील सिंह, रामचरण सिंह, प्रवीण गर्ग, अनुराग साहू, प्रदीप शुक्ला, लवकेश सिंह, शैलेंद्र मौर्य, कृपा शंकर मिश्रा, अनिल मिश्रा, शैलेंद्र स्वर्णकार, किशोर प्रजापति, विश्लेषण सिंह, गौरव अवस्थी, आदित्य गोद, विशाल राजपूत, पीयूष मिश्रा, आदर्श राजपूत, आशीष त्रिवेदी, पीयूष तिवारी, राजू सिंह, सचिन गुप्ता, शीलू और मनोज मिश्रा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें