स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
केंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणवैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के बीच सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी स्थिरपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणफंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंपराजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठककेंद्र सरकार राजकोषीय घाटा कम करने के लिए प्रतिबद्ध: सीतारमणवैश्विक बाजारों में मामूली सुधार के बीच सोना 200 रुपये मजबूत, चांदी स्थिरपार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप, ताबड़तोड़ फायरिंग में तीन की मौतभाजपा राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कालपी स्थित कार्यालय में सुनीं निषाद समाज की जनसमस्याएंधूमधाम से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती, मंदिर निर्माण का विधायक ने दिया आश्वासन423 वर्ष पुरानी भगवान शालिग्राम की शोभायात्रा धूमधाम से संपन्न, उमड़े हजारों श्रद्धालुजनगणना-2027 डीएम ने प्रगणकों को दिए गुणवत्तापूर्ण गणना के निर्देशदिव्यांगजनों के जीवन को आसान बनाने की पहल, बांटे गए सहायक उपकरणफंदे से लटकता मिला पंचायत मित्र का शव, संदिग्ध मौत से हड़कंपराजनैतिक दलों के साथ मतदेय स्थलों के सम्भाजन के सम्बन्ध में बैठक

26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाता

पूर्व आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह ने किया उद्घाटन, नेपाल टीम के कोच एवं मैनेजर राजन मल्ला सम्मानित

26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाता
पूर्व आईएएस अधिकारी अजय दीप सिंह ने किया उद्घाटन, नेपाल टीम के कोच एवं मैनेजर राजन मल्ला सम्मानित

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। लखनऊ क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित 26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य उद्घाटन एनईआर स्टेडियम में हुआ। पूर्व आईएएस अधिकारी एवं खेल प्रेमी अजय दीप सिंह ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उद्घाटन मुकाबले में नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने शानदार जीत दर्ज कर टूर्नामेंट में विजयी आगाज़ किया। मुख्य अतिथि अजय दीप सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी के कोच एवं मैनेजर राजन मल्ला को लखनऊ क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रशस्ति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में नैनो ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव आनंद सक्सेना, आईसीसी कोच एवं एकेडमी के वरिष्ठ सदस्य कमर रज़ा, एनईआर खेल विभाग के गफ्फीर अहमद, अंतरराष्ट्रीय डेफ खिलाड़ी अमान रिज़वी तथा राजस्थान रॉयल्स के फिजिकल एवं फील्डिंग कोच अजर खान मौजूद रहे। शहर के गणमान्य व्यक्तियों और खेल प्रेमियों ने भी समारोह में भाग लिया।

डे-नाइट मुकाबले में रंगीन पोशाक और सफेद गेंद के साथ खिलाड़ियों ने दर्शकों का मनोरंजन किया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। एकेडमी का उद्देश्य युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना और उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव देना है। प्रतियोगिता का अगला मुकाबला एनईआर स्टेडियम में एकलव्य एकेडमी और बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी, नेपाल के बीच खेला जाएगा। नेपाल की टीम अपना तीसरा लीग मुकाबला एलडीए स्टेडियम, अलीगंज में खेलेगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें