स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत

पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों की जीत

  • हिमांशु कुमार बने अध्यक्ष, अन्य पदों पर भी प्रत्याशियों ने हासिल की सफलता

पायनियर समाचार सेवा। चंपावत। स्वामी विवेकानंद राजकीय पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्रसंघ चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम में अध्यक्ष समेत कई पदों पर एबीवीपी समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। टनकपुर में हालांकि संगठन को सफलता नहीं मिली। कॉलेज में अध्यक्ष पद पर हिमांशु कुमार, छात्रा उपाध्यक्ष आरती चौधरी, सचिव अमित चिलकोटी, संयुक्त सचिव हिमांशी बोहरा, सांस्कृतिक सचिव निखिल राय और वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि शुभम जोशी निर्विरोध निर्वाचित हुए। वहीं मतदान के बाद कोषाध्यक्ष पद पर स्नेहा, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर मुकेश कुमार, कला संकाय प्रतिनिधि आरती अधिकारी और विज्ञान संकाय प्रतिनिधि पद पर स्नेहा मेहरा विजयी घोषित की गईं।
चुनाव प्रभारी डॉ. नवल किशोर लोहनी ने परिणाम घोषित किए। इसके बाद कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रेखा जोशी ने नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए विद्यार्थियों, प्रत्याशियों और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में प्रदेश छात्रसंघ चुनाव प्रमुख विवेक पुजारी, जिला संयोजक नीरज सकटा, निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष शिखर वर्मा एवं पूर्व अध्यक्ष ऋतिक ढेंक सहित अन्य छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे। चुनाव परिणाम के बाद विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों ने खुशी जताई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें