स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए देशभक्ति जरूरी : जेपी नड्डा

आत्मनिर्भर और विकसित भारत के लिए देशभक्ति जरूरी : जेपी नड्डा
  • तिरंगा अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान

एजेंसी। नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने तिरंगा यात्रा और तिरंगा अभियान को देशभर में चल रहे जनभागीदारी के अभियान के रूप में रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त से शुरू हुआ तिरंगा यात्रा और तिरंगा अभियान 15 अगस्त तक जारी रहेगा। इसके तहत देश के शहरों से लेकर गांवों तक तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं और लोग उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। नड्डा ने कहा कि जब देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए, तब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 में आह्वान किया था कि तिरंगा अभियान केवल सरकार का कार्यक्रम नहीं, बल्कि जन आंदोलन बनना चाहिए। इसके बाद देशभर में करोड़ों घरों पर तिरंगा फहराया गया और लोगों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की। केंद्रीयमंत्री ने बताया कि उन्होंने भी आज अपने आवास पर परिवार के साथ तिरंगा फहराया। उन्होंने इसे अपने लिए सौभाग्य का अवसर बताते हुए कहा कि तिरंगा देश की एकता, गौरव और राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है।
नड्डा ने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के लिए देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना जरूरी है। उन्होंने लोगों से तिरंगा अभियान से जुड़ने और देश के विकास के संकल्प को मजबूत करने की अपील की। उनके मुताबिक, देशभक्ति की भावना और सामूहिक प्रयासों के जरिए भारत को आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें