स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

पटेलनगर फायरिंग कांड में फरार आरोपी शामली से गिरफ्तार

पटेलनगर फायरिंग कांड में फरार आरोपी शामली से गिरफ्तार

  • कॉलेज विवाद के चलते साथियों संग की थी फायरिंग, गोली लगने से युवक हुआ था घायल
पायनियर समाचार सेवा। देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में करीब एक माह पूर्व हुई फायरिंग की घटना के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को दून पुलिस ने शामली, उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नमन पुत्र सुमित निवासी ऊंचा गांव, थाना करना, जिला शामली, उम्र 19 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर 24 सितंबर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त 2026 को पटेलनगर क्षेत्र में स्विफ्ट कार सवार युवकों ने फायरिंग की थी। इस घटना में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। मामले में कोतवाली पटेलनगर में मुकदमा संख्या 544/26 दर्ज किया गया था। घटना के बाद पुलिस ने जिले के आंतरिक मार्गों और सीमावर्ती चेकपोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी रोहित को घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार के साथ नया गांव बैरियर से गिरफ्तार कर लिया था। वहीं अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। पूछताछ में गिरफ्तार नमन ने पुलिस को बताया कि उसके साथी गुरमीत का आदित्य, सुजल और उनके साथियों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते आईटीएस कॉलेज वाली रोड पर गुरमीत और उसके साथियों ने फायरिंग की। मौके पर लोगों के जुटने के बाद सभी आरोपी स्विफ्ट कार से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार आदित्य और उसके साथियों ने मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया। शिमला बाईपास रोड स्थित सेंट ज्यूडस चौक के पास गुरमीत ने दोबारा फायरिंग की, जिसमें आदित्य का साथी साहिल गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार नमन के खिलाफ दर्ज मामलों में मु0अ0सं0 544/26 धारा 109(1)/3(5)/352 बीएनएस तथा मु0अ0सं0 545/26 धारा 125/191(2)/3(5) बीएनएस का उल्लेख किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयवीर सिंह, चौकी प्रभारी आईएसबीटी, कांस्टेबल संदीप और कांस्टेबल नितिन शामिल रहे।
साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें