स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

पर्यावरण मित्रों और निगम कार्मिकों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

पर्यावरण मित्रों और निगम कार्मिकों का हुआ नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण

पायनियर समाचार सेवा। ऋषिकेश। ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के तहत नगर निगम ऋषिकेश की ओर से बुधवार को शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय में पर्यावरण मित्रों एवं नगर निगम कार्मिकों के लिए एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ महापौर शम्भू पासवान की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर महापौर शम्भू पासवान ने कहा कि ऋषिकेश को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में पर्यावरण मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने वाले पर्यावरण मित्रों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण को नगर निगम प्राथमिकता दे रहा है। उन्होंने नियमित स्वास्थ्य जांच को आवश्यक बताते हुए निगम की ओर से कार्मिकों के स्वास्थ्य के प्रति निरंतर संवेदनशीलता से कार्य करने की बात कही।
शिविर में शांति प्रपन्न शर्मा राजकीय चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आनंद राणा के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने पर्यावरण मित्रों, सफाई नायकों और नगर निगम के अन्य कार्मिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान रक्तचाप, रक्त शर्करा, नेत्र परीक्षण सहित सामान्य स्वास्थ्य की जांच की गई। चिकित्सकों ने आवश्यकतानुसार परामर्श देने के साथ नि:शुल्क दवाइयां भी वितरित कीं। चिकित्सा टीम ने पर्यावरण मित्रों को मौसमी बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता तथा कार्यस्थल पर स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी सावधानियों की जानकारी दी। सफाई कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरणों का नियमित इस्तेमाल करने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें