स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेनलखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 29 सितंबर से, लगभग 300 खिलाड़ी लेंगे हिस्सायूपी को 2029 तक नशामुक्त बनाएगे: डीजीपी12 हजार करोड़ की परियोजनाओं से लखनऊ के विकास को नई रफ्तार: डॉ. राजेश्वर सिंहबीकेटी में चारअक्टूबर को आत्मसम्मान यात्राहाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर नीचे नाले पर गिरा युवकचाची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भतीजा व साथी हिरासत मेंउधारी के दो लाख रुपए मांगने पर बहनोई ने साले को मारी गोली2 करोड़ की अवैध हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तारहड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को खुले रहेंगे बैंकआनंद विहार टर्मिनल और कानपुर सेंट्रल के बीच चलेगी नई ट्रेन

मेडिकल कॉलेज में चाकूबाजी: पैरामेडिकल छात्र ने मेडिकल छात्रा पर किया हमला, बचाने आई महिला कर्मचारी भी घायल

मेडिकल कॉलेज में चाकूबाजी: पैरामेडिकल छात्र ने मेडिकल छात्रा पर किया हमला, बचाने आई महिला कर्मचारी भी घायल

पीलीभीत।जिला अस्पताल परिसर स्थित मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन रूम में मंगलवार सुबह एक सनसनीखेज घटना से हड़कंप मच गया। पैरामेडिकल के एक छात्र ने अपनी सहपाठी छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। छात्रा को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची सीटी स्कैन विभाग की महिला कर्मचारी पर भी आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। दोनों घायल हो गई। मौके पर मौजूद अस्पताल कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार, पैरामेडिकल छात्र सागर सिंह ने अपनी सहपाठी कशिश पटेल निवासी बरेली पर अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में छात्रा घायल हो गई। शोर सुनकर सीटी स्कैन विभाग की महिला कर्मचारी निधि छात्रा को बचाने पहुंची, लेकिन आरोपी ने उन पर भी चाकू से वार कर दिया, जिससे वह भी घायल हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई और मरीजों व तीमारदारों में दहशत फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम दहिया, सहायक पुलिस अधीक्षक नताशा गोयल, क्षेत्राधिकारी नगर अमरनाथ वर्मा तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली परमेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों का हाल जाना।पुलिस ने दोनों घायलों का उपचार शुरू कराया। गंभीर रूप से घायल छात्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच हायर सेंटर रेफर किया गया। इस दौरान मेडिकल कॉलेज प्रशासन और पुलिस ने इमरजेंसी से एंबुलेंस तक सुरक्षा घेरा बनाकर छात्रा को रवाना किया और लोगों को फोटो-वीडियो बनाने से भी रोका गया।

प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें