स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

न्यू दून ब्लॉसम स्कूल एवं ऐन मैरी स्कूल की टीमें अगले दौर में

न्यू दून ब्लॉसम स्कूल एवं ऐन मैरी स्कूल की टीमें अगले दौर में

15वां रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट


देहरादून। द हैरिटेज स्कूल के तत्वावधान में खेली जा रही 15वीं रोहिताश सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल ब्वॉयज सुपर आठ क्रिकेट टूर्नामेंट में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल एवं ऐन मैरी स्कूल की टीम ने अपने अपने मैच जीतकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।

यहां न्यू रोड़ स्थित द हैरिटेज स्कूल के मैदान में खेले जा रहे टूर्नामेंट के अंतर्गत पहला मैच एड्रॉइट पब्लिक स्कूल और न्यू दून ब्लॉसम स्कूल के बीच खेला गया। एड्रॉइट पब्लिक स्कूल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में, न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने 2 विकेट खोकर 57 रन बनाए और एड्रॉइट पब्लिक स्कूल ने दो विकेट खोकर 27 रन बनाए।

मैच की दूसरी पारी में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने एक विकेट खोकर 51 रन बनाए और एड्रॉइट पब्लिक स्कूल ने तीन विकेट खोकर 26 रन बनाए। मैच में न्यू दून ब्लॉसम स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एड्रॉइट पब्लिक स्कूल को हराया और 55 रनों से मैच जीत लिया।

टूर्नामेंट का दूसरा मैच मोरावियन इंस्टीट्यूट और विनहिल ग्लोबल स्कूल के बीच खेला जाना था। लेकिन मोरावियन इंस्टीट्यूट मैच के लिए नहीं आया, इसलिए विनहिल ग्लोबल स्कूल को वॉकओवर मिल गया। तीसरा मैच कारमैन स्कूल डालनवाला और एन मैरी स्कूल के बीच खेला गया। कारमैन स्कूल ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

मैच की पहली पारी में एन मैरी ने दो विकेट खोकर 34 रन बनाए। पहली पारी के जवाब में, कारमैन स्कूल ने 19 रन बनाए और उनकी पूरी टीम आउट हो गई। मैच की दूसरी पारी में एन मैरी ने दो विकेट खोकर 42 रन बनाए। मैच में कारमैन स्कूल ने दो विकेट खोकर 31 रन बनाए। एन मैरी ने 26 रनों से मैच जीत लिया। इस अवसर पर खेल प्रेमी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें