स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
प्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हरायाविवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमाएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षणअनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकारचलती कार में लगी आग, चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जानरवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थानचक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकारपटाखा दुकानों और निर्माण स्थलों की जांच, सुरक्षा के निर्देशप्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हरायाविवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमाएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षणअनधिकृत प्रैक्टिस की जांच के लिए समिति गठित, डॉ. राजे नेगी बने मुख्य सलाहकारचलती कार में लगी आग, चालक समेत दो लोगों ने कूदकर बचाई जानरवि शंकर ने जीती महाना मेमोरियल शतरंज टूर्नामेंट की ट्रॉफी, कुलदीप शंकर को दूसरा स्थानचक्रवात ‘अर्णब’ को लेकर यूपी में अलर्ट, राहत-बचाव की तैयारियों में जुटी योगी सरकारपटाखा दुकानों और निर्माण स्थलों की जांच, सुरक्षा के निर्देश

निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

पायनियर समाचार सेवा 

लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र के अंसल स्थित एक निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। रविवार-सोमवार की रात हुई घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपध्याय के मुताबिक, मकान बी-3/37 में निर्माण कार्य चल रहा है, जो एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अयोध्या उमेश चंद्रा का है। मृतक की पहचान 40 वर्षीय प्रहलाद गोंड पुत्र मोती चंद गोंड, निवासी महदौर, थाना कासिमाबाद, जिला गाजीपुर के रूप में हुई है। 

साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि मकान में छह-सात मजदूर तीसरे फ्लोर पर रहते हैं। रात में लघुशंका के लिए तीसरी मंजिल की खुली बड़ी खिड़की पर बैठते हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि मृतक ने शराब भी पी रखी थी। प्रथम दृष्टया पैर फिसलने से तीसरी मंजिल से गिरकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। सुबह मजदूर उठे तो मकान के पीछे प्रहलाद मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों को सूचना दी गई। रिश्तेदारों के आने के बाद उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट ने भी घटनास्थल पर जांच की।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें