स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमतियूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने चार, सपा ने दो सीटें जीतीं, लखनऊ में उमेश द्विवेदी ने लगाई हैट्रिकगैरसैंण को 231.91 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सीएम धामी ने किया लोकार्पण-शिलान्यास‘ये प्रेम मोल लिया’ की रिलीज में बस एक महीना बाकी, दिवाली की सफाई में जुटे आयुष्मान और शरवरीजनगणना प्रक्रिया की तैयारी : घर घर पहुंचेंगे प्रशिक्षित प्रगणकNaseeruddin Shah ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सल’, जामिया के छात्रों के समर्थन में सरकार पर साधा निशानाअपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लंबित मामलों का करें समयबद्ध निस्तारण : एसपीपायनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कालेज कालीथान बलरामपुर में रोबोटिक्स एवं ए0आई0 शो का आयोजनUP MLC Election Results 2026: 11 सीटों पर बीजेपी-सपा में कांटे की टक्कर, 6 सीटों के नतीजे आए; लखनऊ में कांति सिंह आगेमनदीप सिंह की शानदार हैट्रिक की मदद से पांच बार के चैंपियन भारत ने बांग्लादेश को 13-0 से रौंदाAB-PMJAY के अंतर्गत मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा हेतु पोर्टल को Go-Live करने की सहमति

नवरात्र का सातवां दिन: पीएम मोदी ने शेयर किया देवी की स्तुति का भजन, मां कालरात्रि से समृद्धि की प्रार्थना

नवरात्र का सातवां दिन: पीएम मोदी ने शेयर किया देवी की स्तुति का भजन, मां कालरात्रि से समृद्धि की प्रार्थना

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शनिवार को मां कालरात्रि को
नमन करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर देवी स्तुति से जुड़े एक भजन को शेयर किया गया।
पीएम ने यह भजन एक यूट्यूब लिंक के माध्यम से साझा किया।
प्रधानमंत्री ने अपने इस पोस्ट में लिखा, “नवरात्र में आज मां कालरात्रि की विशेष उपासना का दिन है।
उनके आशीर्वाद से सभी का जीवन नई ऊर्जा और नए आत्मविश्वास से आलोकित हो। देवी मां की दिव्य
कृपा से सबकी समृद्धि हो, यही प्रार्थना है।”
पीएम ने एक्स पोस्ट में ओडिया भजन साझा किया। उन्होंने ज्योतिर्मयी नायक और अंतरा चक्रवर्ती के
गाए भजन ‘दुर्गा पूजा स्पेशल’ का यूट्यूब लिंक साझा किया। इस भजन में देवी की महिमा का बखान
किया गया है। इस भजन में देवी दुर्गा के सभी स्वरूपों की स्तुति की गई है।
शारदीय नवरात्र के सातवें दिन आज आदि शक्ति के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की जा
रही है। मां कालरात्रि का स्वरूप अत्यंत दिव्य है। उनका वर्ण श्याम है, केश खुले हुए हैं और गले में
विद्युत की तरह चमकने वाली मुंडमाला सुशोभित है। मां के तीन नेत्र ब्रह्मांड की तरह गोल व
प्रकाशमान हैं, जिनसे निरंतर अग्नि की ज्वालाएं निकलती रहती हैं। उनके श्वास छोड़ने से भी अग्नि की
भयंकर लपटें उत्सर्जित होती हैं।
चतुर्भुजी मां कालरात्रि बाएं हाथों में खड्ग और वरमुद्रा होता है, तथा दाहिना हाथ हमेशा अभय मुद्रा (भय
दूर करने वाली) और वरद मुद्रा (वरदान देने वाली) में रहता है। गर्दभ (गधा) मां कालरात्रि का वाहन है।
यद्यपि मां का यह स्वरूप अत्यंत रौद्र और भयानक है, परंतु वे अपने भक्तों को सदैव शुभ फल प्रदान
करती हैं; यही कारण है कि उन्हें ‘शुभंकरी’ भी कहा जाता है।
मां कालरात्रि को गुड़ अत्यंत प्रिय है। गुड़ का भोग लगाने से वे प्रसन्न होती हैं और भक्तों के सभी
संकट को दूर करती हैं। तांत्रिकों, योगियों और साधकों के लिए यह रात बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है।
मां कालरात्रि की उपासना से भक्तों के अंदर अटूट साहस, शक्ति और मानसिक शांति का संचार होता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें