स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

नशे के सौदागरों के खिलाफ लोहाघाट पुलिस का संकल्प, ‘या नशा रहेगा या हम’

नशे के सौदागरों के खिलाफ लोहाघाट पुलिस का संकल्प, ‘या नशा रहेगा या हम’

  • बीस हजार का मोबाइल देने से पहले माता-पिता बच्चे के जीवन को सुरक्षित रखने के लिए दें एक हजार का हेलमेट।

पायनियर समाचार सेवा। लोहाघाट। नशे के बढ़ते प्रभाव, युवाओं की बर्बाद होती जिंदगी और परिवारों की शांति एवं समृद्धि को लीलती नशे की आग को बुझाने का लोहाघाट के आदर्श थाने में आए थानाध्यक्ष ओम प्रकाश एवं एसआई सोनिका जोशी ने बीड़ा उठाया है। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि यहां नशे का कारोबार करने वाले मौत के सौदागर रहेंगे या हम। थानाध्यक्ष ओम प्रकाश का कहना है कि नशे से हंसते-खेलते, फलते-फूलते परिवारों की जो दशा और दिशा होती जा रही है, उसे कोई भी जागरूक समाज बर्दाश्त नहीं कर सकता। वह नशे से पीड़ित परिवारों के दर्द को समझते हैं। पुलिस एवं पीड़ित परिवार मिलकर नशे के कारोबारियों और इसके थोक व्यापारियों के विरुद्ध ऐसा अभियान चलाना चाहते हैं कि क्षेत्र में नशे की मादक दुर्गंध तक न पहुंच सके। उन्होंने कहा कि वर्दी धारण करते समय समाज और राष्ट्र के हितों की रक्षा की शपथ ली जाती है। ऐसे में समाज को बर्बाद करने वाली गतिविधियों को जानते हुए नजरअंदाज करना वर्दी के प्रति अन्याय होगा। पुलिस के लिए राष्ट्र और समाज सर्वोपरि है। एसओ ने लोगों से अपील की कि वे बगैर वर्दी की पुलिस बनकर नशे के कारोबारियों की गतिविधियों की गुप्त जानकारी पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से नशे के खिलाफ अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें