स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

नगर का 200 वर्ष पुराने ताईबाई महल का एक हिस्सा भरभरा कर ढहा

नगर का 200 वर्ष पुराने ताईबाई महल का एक हिस्सा भरभरा कर ढहा

पायनियर संवाददाता ।  जालौन (उरई) 

नगर में ताई बाई का प्राचीन महल का एक हिस्सा रविवार की दोपहर भरभरा का ढह गया। इससे पूर्व एक दूसरा हिस्सा भी ढह गया था। नगर में तहसील परिसर में नगर की शासिका ताईबाई का लगभग 200 वर्ष पुराना महल है। इसी महल में उनका निवास था और जालौन रियासत का सारा कार्य वह इसी महल से संभालती थीं। इस महल में ताईबाई के समय का प्राचीन शिव मंदिर भी स्थापित है। जिसमें वह पूजा अर्चन करती थीं। आजादी के बाद इसी महल में तहसील के कार्यों का संचालन होता था। एसडीएम और तहसीदार कार्यालय इसी महल में संचालित होते थे। बाद में जब तहसील की नई इमार बन गई तो इस महल का उपयोग बंद हो गया। समय के साथ यह इमारत जर्जर होती चली गई। दो वर्ष पूर्व इस महल का पिछला हिस्सा बरिश में ढह गया था। इस बार लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद तहसील के दूसरे गेट से अंदर जाने वाले हिस्से की ओर का हिस्सा रविवार की दोपहर अचानक से ह गया। मलबा तहसील के अंदर सड़क तक आ गया। गनीमत रही कि रविवार होने के चलते तहसील में लोगों का आना जाना नहीं था। अन्यथा कोई हादसा हो सकता था। हालांकि पूर्व में डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने इस महल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई थी लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद इसमें किसी ने रूचि नहीं ली और एक ऐतिहासिक इमारत अपना अस्तित्व खाने की कगार पर पहुंच चुकी है। नगर के अनुराग अग्रवाल, बंटी, विनय आदि ने मांग की है कि ताई बाई महल नगर की ऐतिहासिक धरोहर है, इसके संरक्षण के उपाय किए जाने चाहिए।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें