स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपश्रीराम के वनवास का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालुयूपी बीजेपी महिला मोर्चा में छह जिलों के नए अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी सूचीफैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारीप्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हरायाविवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमाएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण26वीं दशहरा ट्रॉफी का भव्य आगाज़, नेपाल की बीरेन स्पोर्ट्स एकेडमी ने जीत से खोला खाताकार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, जाम में फंसने से एंबुलेंस पहुंचने में देरी का आरोपश्रीराम के वनवास का प्रसंग सुन भावविभोर हुए श्रद्धालुयूपी बीजेपी महिला मोर्चा में छह जिलों के नए अध्यक्ष घोषित, देखें पूरी सूचीफैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों के लिए अभियान जारीप्रशांत के हरफनमौला प्रदर्शन से नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने ध्रुव क्रिकेट अकादमी को 21 रन से हरायाविवाहिता की मौत के मामले में पति ने दी तहरीर, जांच के बाद दर्ज होगा मुकदमाएसआरएचयू पहुंचे हैप्पी होम मोंटेसरी स्कूल के छात्र, डिजिटल लत और करियर विकल्पों पर हुआ मंथनपत्नी के मायके जाने से आहत पति ने फांसी लगाकर दी जानजिलाधिकारी ने धान की क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण

मिशन कर्मयोगी के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की ऐतिहासिक उपलब्धि

मिशन कर्मयोगी के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस की ऐतिहासिक उपलब्धि

यूपी पुलिस बना आईगॉट पोर्टल पर एक करोड़ से अधिक कोर्स पूर्ण करने वाला देश का पहला विभाग

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। मिशन कर्मयोगी के अंतर्गत आईगॉटकर्मयोगी पोर्टल पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। आठअक्टूबर 2026 तक उत्तर प्रदेश पुलिस ने कुल1,00,48,188 कोर्स पूर्णताएँअर्जित कर एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। आईगॉटटीम की पुष्टि के अनुसार, यह उपलब्धि हासिल करने वाला उत्तर प्रदेश पुलिस देश का पहला विभाग बन गया है।यह उपलब्धि मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व, पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) राजीव सभरवाल के निकट पर्यवेक्षण एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। 

आईगॉटकर्मयोगी पोर्टल पुलिसकर्मियों को विभिन्न विषयों पर अपनी सुविधानुसार प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा कार्यगत आवश्यकताओं के अनुरूप अपने ज्ञान का विस्तार करने का अवसर प्रदान कर रहा है। आठ अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश पुलिस के 3,58,633 कार्मिक आईगॉटपोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं। इन कार्मिकों द्वारा कुल 1,00,48,188 कोर्स पूर्णताएँ अर्जित की गई हैं। पोर्टल पर कुल 1,45,29,083 लर्निंग आवर्स दर्ज किए गए हैं, जो पुलिस बल में प्रशिक्षण के प्रति व्यापक सहभागिता को प्रदर्शित करते हैं। प्रशिक्षण को नियमित कार्यसंस्कृति का हिस्सा बनाने के उद्देश्य से एक अगस्त 2026 से वीकेंड ट्रेनिंग टारगेट की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

 इसके अंतर्गत पुलिसकर्मियों को शनिवार एवं रविवार को एक निर्धारित कोर्स पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया जाता है। यह उपलब्धि प्रशिक्षण गतिविधियों में कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी और निरंतर सीखने के प्रति उनके संकल्प को दर्शाती है।इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के दिशा-निर्देशन में उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण की क्षमता एवं गुणवत्ता में निरंतर वृद्धि की जा रही है। आईगॉटकर्मयोगी पोर्टल के माध्यम से पुलिसकर्मियों की व्यावसायिक दक्षता, विवेचना के तकनीकी एवं वैज्ञानिक पहलुओं की समझ तथा आधुनिक पुलिसिंग से संबंधित कौशल को सुदृढ़ किया जा रहा है। 

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें