मेटा के सुसाइड अलर्ट पर 10 मिनट में पहुंची पुलिस

बरेली में 18 वर्षीय युवक की बचाई जान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाल कर युवक ने सुसाइड का किया था प्रयास
पायनियर समाचार सेवा
लखनऊ। सोशल मीडिया पर दोस्तों बॉय बॉययह टेक्स्ट लिखकर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट की सूचना मिलने के बाद यूपी पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बरेली में एक 18 वर्षीय युवक की जान बचा ली गई। जहां मेटा की ओर से मिले अलर्ट के बाद पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर ने महज कुछ मिनटों में युवक की लोकेशन ट्रेस कर बरेली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने 10 मिनट के भीतर फतेहगंज पश्चिमी थाना पुलिस युवक के घर पहुंच गई और उसे आत्महत्या से बचा लिया। पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण उक्त अलर्ट पर तत्काल कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।
मेटा कंपनी ने भेजे गए अलर्ट का संज्ञान लेते हुए मुख्यालय के सोशल मीडिया सेन्टर ने उपलब्ध कराए गए मोबाइल नंबर के आधार पर तत्काल युवक की लोकेशन ज्ञात कर बरेली को प्रकरण से अवगत कराया गया। मुख्यालय ने उपलब्ध कराई गई सूचना एवं लोकेशन पर जनपद बरेली थाना फतेहगंज पश्चिमी के उपनिरीक्षक आदेश कुमार, मात्र 10 मिनट में युवक के घर पहुँच गए। युवक ने किए गए आत्महत्या सम्बन्धी पोस्ट से उसके पिता को अवगत कराकर उनको साथ लेकर पुलिस टीम तत्काल युवक के कमरे में पहुंची।
कमरा खुलवाकर देखने पर युवक बेचैन अवस्था में मिला तथा बिस्तर के पास ही विषाक्त पदार्थ की शीशी भी रखी मिली।जिसे तत्काल पुलिसकर्मियों ने अपने कब्जे में लेकर युवक से वार्ता की गई, जिस पर युवक ने अवगत कराया कि वह उक्त विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की फिराक में था, किन्तु अभी उसने कुछ खाया नहीं है। युवक के सामान्य स्थिति में आने पर पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह नाई का काम सीख रहा हैं। युवक की प्रेमिका से शादी नहीं होने के कारण वह मानसिक तनाव एवं भावनात्मक अवसाद से था।
इसी मानसिक तनाव के चलते उसके मन में आत्मघाती विचार उत्पन्न हुए और उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने की गई काउंसलिंग में युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम नही उठाने का आश्वासन दिया। युवक के परिजनों ने पुलिस की तत्परता, मानवीय संवेदनशीलता एवं सहयोग के लिए यूपी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिसकर्मियों की सराहना की गई।
3,984 लोगों की बचाई जा चुकी है जान
पुलिस और मेटा के बीच वर्ष 2022 से लागू व्यवस्था के तहत फेसबुक या इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से संबंधित पोस्ट मिलने पर मेटा कंपनी पुलिस को ई-मेल और फोन के माध्यम से अलर्ट भेजती है। एकजनवरी 2023 से 25 सितंबर 2026 तक ऐसे अलर्ट पर कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस ने 3,984 लोगों के प्राणों की रक्षा की है। मेटा के सुसाइडल अलर्ट से जुड़ी इस पहल के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस कोस्कॉच अवार्ड-2025 तथाद इकोनॉमिक टाइम्स गवटेक अवार्ड्स-2026 से भी सम्मानित किया जा चुका है।



