मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
खेल

मेधांश सक्सेना बने प्रोफेशनल ओपन रैपिड शतरंज चैंपियन

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। स्थानीय अविजय चेस अकादमी में आयोजित तृतीय प्रोफेशनल ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट के सातवें और अंतिम चक्र में मेधांश सक्सेना ने राजेंद्र कुमार को मिडिल गेम में पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मेधांश ने प्रतियोगिता के…

साझा करें WhatsAppFacebookX
मेधांश सक्सेना बने प्रोफेशनल ओपन रैपिड शतरंज चैंपियन
मेधांश सक्सेना बने प्रोफेशनल ओपन रैपिड शतरंज चैंपियन

लखनऊ, पायनियर खेल संवाददाता। स्थानीय अविजय चेस अकादमी में आयोजित तृतीय प्रोफेशनल ओपन रैपिड चेस टूर्नामेंट के सातवें और अंतिम चक्र में मेधांश सक्सेना ने राजेंद्र कुमार को मिडिल गेम में पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। मेधांश ने प्रतियोगिता के सभी सात मुकाबले जीतकर अजेय रहते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

आशु वर्मा ने छह अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं आरिफ अली और पवन बाथम ने 5.5-5.5 अंक अर्जित किए, लेकिन टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर आरिफ को तीसरा और पवन को चौथा स्थान मिला।

अंडर-9 वर्ग में अव्याना ढिल्लन प्रथम और आद्यांत गुप्ता द्वितीय रहे। अंडर-11 वर्ग में अद्विका ढिल्लन ने पहला तथा दक्ष प्रताप सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। अंडर-13 वर्ग में प्रणव रस्तोगी प्रथम और अथर्व साहू द्वितीय रहे। अंडर-15 वर्ग में अभिनव कीर्ति वर्मन विजेता बने, जबकि मेधांश राज उपविजेता रहे।

वेटरन वर्ग में सैय्यद इरफान ने पहला और यू.वी. सिंह ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में सान्वी अग्रवाल सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहीं। समापन समारोह में उत्तर प्रदेश चेस एसोसिएशन के महामंत्री एस.के. तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, वैजयंती और नकद पुरस्कार प्रदान किए।