ट्रेन की चपेट मे आने से युवक की मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। बीकेटी थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार देर रात एक अज्ञात युवक की ट्रेन की चपेट मे आने से दर्दनाक मौत हो गई,और उसका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने काफ़ी मशक्कत कर शव के सभी अवशेष एकत्रित कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जाँच मे जुटी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीकेटी थाना क्षेत्र के टिकारी क्रासिंग के पास बुधवार रात को सीतापुर- लखनऊ रेलखंड पर सीतापुर से लखनऊ जा रही इज्जत नगर-गोरखपुर एक्सप्रेस की चपेट मे आने एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और उसका शव पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया,उसके अवशेष रेलवे ट्रैक पर लगभग तीन सौ मीटर मे बिखर गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची बीकेटी थाना पुलिस ने मृतक के शव के अवशेषों को एकत्रित कर पंचायतनामा की कार्रवाई कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास काफ़ी प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी बीकेटी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क कर रही है तथा गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान करा रही है, प्रारंभिक जांच में मामला ट्रेन की चपेट में आने का सामने आया है,हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Crime Reporter Pioneer Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *