मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
उत्तर प्रदेश

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

उतरौला, बलरामपुर -गैंड़ास बुजुर्ग के पिपरा राम बजरमुंडा गांव में शनिवार शाम विवाहिता लीलावती (30) का शव घर भीतर चारपाई पर मिला। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि लीलावती ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जब उनको घटना की…

साझा करें WhatsAppFacebookX
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा

उतरौला, बलरामपुर -गैंड़ास बुजुर्ग के पिपरा राम बजरमुंडा गांव में शनिवार शाम विवाहिता लीलावती (30) का शव घर भीतर चारपाई पर मिला। ससुराल पक्ष के लोगों का कहना है कि लीलावती ने फांसी लगाकर जान दे दी है। जब उनको घटना की जानकारी मिली तो शव को फंदे से उतारकर चारपाई पर लिटा दिया गया था। त्रिलोकपुर सिद्धार्थनगर जनपद निवासी मृतका के पिता रामप्रकाश का कहना है कि उनकी पुत्री का विवाह लगभग 11 वर्षों पूर्व बजरमुंडा निवासी अमित के साथ हुआ था। दोनों से पांच वर्ष का एक पुत्र व ढाई वर्ष की एक पुत्री भी है। अमित अहमदाबाद में रहकर नौकरी करता है। शनिवार शाम उन्हें फोन से मामले की जानकारी मिली तो वह अपनी पुत्री के घर पहुंचे। मामला संदिग्ध होने पर उन्होने यूपी डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने शाम लगभग सात बजे एंबुलेंस से शव को सीएचसी उतरौला पहुंचाया। मृतका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी को ससुराल के लोग आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे। वह फोन पर अपने उत्पीड़न की बात बताया करती थी। उसका यह भी कहना है कि उसने थाने पर मामले की सूचना देकर रिपोर्ट दर्ज करने की फरियाद की है। गैंड़ास बुजुर्ग थानाध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि मृत्यु का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

तहसील क्राइम संवाददाता ऐमन रिजवी की रिपोर्ट

टैग:
लेखक

Rashmi Singh

रश्मि सिंह मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर हैं और मीडिया एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में व्यापक अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ग्राउंड रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन से की तथा समय के साथ देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों और समाचार चैनलों में कार्य किया। राजनीति, समसामयिक घटनाक्रम, उत्तर प्रदेश की खबरों, सामाजिक मुद्दों और मनोरंजन जगत की रिपोर्टिंग एवं विश्लेषण में उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त है। डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों क्षेत्रों में काम करते हुए उन्होंने तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता को अपनी पहचान बनाया है।

लेखक की सभी खबरें →