मुख्य सामग्री पर जाएं
हिंदी संस्करण
पायनियर स्वतंत्र · निष्पक्ष · निर्भीक
अपराध

बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

पायनियर समाचार सेवा लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। किसान पथ आउटर रिंग रोड पर कल्ली पश्चिम स्थित ओमेक्स सिटी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में…

साझा करें WhatsAppFacebookX
बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। पीजीआई थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। किसान पथ आउटर रिंग रोड पर कल्ली पश्चिम स्थित ओमेक्स सिटी के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में खुजौली निवासी अनिल यादव (38) की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल बिजनौर में प्राइवेट नौकरी करते थे। सोमवार सुबह वह पैशन बाइक से रोज की तरह ड्यूटी के लिए निकले थे। करीब 9:30 बजे ओमेक्स सिटी के पास पहुंचने पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। अनिल यादव, मुनेश्वर के तीन बेटों में सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई अरविंद और गोविंद हैं। परिवार के मुताबिक अनिल नौकरी कर परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे। उनकी मौत की खबर घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अनिल की पत्नी रेनु यादव का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे यश (14) और नैतिक (8) हैं। पिता की अचानक मौत से दोनों बच्चों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

हादसे की सूचना मिलने पर पीजीआई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए केजीएमयू भेजने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।