स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
ई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामई-स्कूटी से भिड़कर खाई में गिरा आॅटो, तीन गंभीर, बच्चे समेत कई बाल-बाल बचेअमरिया तिहरे हत्याकांड में तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेलछत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौतप्रदेश में चीनी का पर्याप्त स्टॉक, परेशान न हों आमजनऑपरेशन प्रहार: 190 नशीले इंजेक्शन के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तारहेलमेट नहीं लगाने व ट्रिपलिंग करने वालों को पुलिस ने पढ़ाया यातायात नियमों का सबकमिशन शक्ति अभियान में 4,696 महिलाओं व बालिकाओं का हुआ सम्मानट्रैक्टर की चपेट में आने से मासूम बच्चे की मौतएथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, 800 मीटर दौड़ में सूरज ने मारी बाजीसर्पदंश से इंटरमीडिएट की छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम

महिला की हत्या के बाद गांव में बवाल, आरोपी के घर के बाहर कार फूंकी

महिला की हत्या के बाद गांव में बवाल, आरोपी के घर के बाहर कार फूंकी

भीटी, अम्बेडकरनगर। भीटी थाना क्षेत्र के वनखोदवा मजरे में महिला सुषमा उर्फ गुड़िया की हत्या के मामले में बुधवार को उस समय तनाव बढ़ गया, जब आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के पिता के घर पहुंचकर हंगामा किया और वहां खड़ी डिजायर कार में तोड़फोड़ कर आग लगा दी। घटना के दौरान गांव में पुलिस बल तैनात था। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई।


बताया गया कि 12 अक्टूबर की शाम करीब छह बजे सुषमा उर्फ गुड़िया पत्नी रामजस निषाद की बांस से पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पड़ोसी अजय निषाद पुत्र राजेश निषाद और राजेश की पत्नी पर आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद से गांव में आक्रोश का माहौल है। 13 अक्टूबर को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा था, जिसके मद्देनजर प्रशासन ने कई थानों की पुलिस तैनात की थी।


बुधवार को विसुही नदी के किनारे महिला का अंतिम संस्कार कराया जा रहा था। इसी दौरान करीब 11:30 बजे आक्रोशित ग्रामीण आरोपी के पिता राजेश निषाद की तलाश में उसके घर पहुंच गए। ग्रामीणों को आशंका थी कि राजेश घर में छिपा हुआ है। इस दौरान वहां खड़ी डिजायर कार (नंबर यूपी 32 जेक्यू 2614) में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। कार आग की लपटों में घिर गई।
घटना के बाद पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ड्रोन कैमरे से स्थिति पर नजर रख रही थी। थाना प्रभारी कृष्णबली सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें