स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
जमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंगजमीन की किराएदारी के विवाद में चली गोलीएयरपोर्ट पर लास्ट-माइल कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए जल्द शुरू हो सकती है भारत टैक्सी सेवामुख्यमंत्री ने एलबीएस कॉलेज के नौ शिक्षकों को दिया प्रशस्ति पत्रजलालपुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 11 मामले आए, चार का मौके पर निस्तारणडीएम की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजितछात्राओं को महिला सुरक्षा व साइबर अपराध से बचाव के प्रति किया जागरूकपिकप ने स्कूटी सवार मां बेटी को मारी ठोकर, बेटी की मौत, मां की हालत गंभीरजलालपुर में जीएसटी विभाग की टीम ने दुकानों पर की जांच, दस्तावेजों का किया निरीक्षणफाइव स्टार होटलों से जेल की बैरक तक पहुंची श्रद्धा दुबे की जिंदगीदीपावली मेले में बिखरे उत्तर प्रदेश की कला व संस्कृति के रंग

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने ‘प्रेम’ कार्यालय का किया निरीक्षण, रेल कर्मचारियों के कल्याण पर हुई चर्चा

महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने ‘प्रेम’ कार्यालय का किया निरीक्षण, रेल कर्मचारियों के कल्याण पर हुई चर्चा

बरेली । इज्जतनगर पूर्वाेत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने इज्जतनगर मंडल के निरीक्षण के दौरान मंडल मंत्री रजनीश तिवारी के विशेष अनुरोध पर ‘प्रेम’ कार्यालय का दौरा किया। कार्यालय पहुंचने पर मंडल मंत्री रजनीश तिवारी सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों ने महाप्रबंधक का भव्य स्वागत किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने यूनियन को उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं तथा बैठकों से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। 

साथ ही रेल कर्मचारियों के हितों, सुविधाओं और कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर संगठन के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की। इस मुलाकात को रेल कर्मचारियों की समस्याओं और कल्याणकारी मुद्दों को प्रमुखता से रखने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।कार्यक्रम में मंडल रेल प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय), मंडल सुरक्षा आयुक्त, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मंडल संरक्षा अधिकारी तथा वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

वहीं, संगठन की ओर से संतोष यादव, मोहित भदौरिया, अनवारुल हसन, रचित गोयल, बी.के. कटियार, दिनेश यादव, मनोज यादव, चेतराम शर्मा, राजू कुमार, राजेंद्र कुमार गुप्ता, अनिल शर्मा, रवि रमोला, नेमी चंद्र मीना, राजेश यादव, प्रमोद यादव, सतेंद्र यादव, मुकेश मीना, बृजेश कुमार, सोनू सिंह एवं हरि ओम सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।महाप्रबंधक के इस दौरे के दौरान रेलवे प्रशासन और कर्मचारी संगठन के बीच संवाद तथा कर्मचारियों के हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श को विशेष महत्व दिया गया।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें