स्वतंत्रनिर्भीक पत्रकारिता
BREAKING NEWS
पीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफपीएम मोदी ने अरविंद मिल के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणहरिद्वार में ग्राहकों को बुलाने को लेकर भिड़ीं महिलाएं, आठ हिरासत मेंसेवा और संवेदना की मिसाल बना निःशुल्क चिकित्सा शिविर, जांच से लेकर दवाइयों तक मरीजों को मिली राहतसड़क किनारे मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनीशरद पूर्णिमा पर ध्यानमय हुआ गंगा तट, महायोग ध्यान कुंभ में योग और संगीत का संगमआस्था, अदब और भाईचारे का संदेश देगा देवा मेला, डीएम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारीप्रशासन की निगरानी में सकुशल संपन्न हुई PET परीक्षापीईटी 2026: परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्थाUP Education News: योगी सरकार ने कसी तैयारी, 28 अक्टूबर को ऑनलाइन बैठक में तय होगी पढ़ाई की रणनीतिTiger Shroff Firing Case: ‘मेरी किसी से दुश्मनी नहीं’, फायरिंग के बाद गहरे सदमे में टाइगर श्रॉफ

ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप में दो की मौत

ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी पिकअप में दो की मौत

बुरी तरह दबे चालक-परिचालक, घंटों मशक्कत के बाद काटकर निकाले गए शव

पायनियर समाचार सेवा

लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के दखिना शेखपुर टोल प्लाजा पर शुक्रवार दोपहर रफ्तार का कहर देखने को मिला। लखनऊ से प्रयागराज जा रही ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदी तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पीछे लदे सिलेंडरों के दबाव से पिकअप का केबिन बुरी तरह पिचक गया। उसमें फंसे चालक और परिचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई और कई सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे पिकअप दखिना टोल प्लाजा के गेट से पहले पहुंची, तभी चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और पिकअप डिवाइडर से जा टकराई। 

टक्कर के बाद केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक-परिचालक अंदर फंस गए। पीछे लदे कई ऑक्सीजन सिलेंडर टोल गेट के आसपास बिखर गए। सूचना पर पहुंची निगोहां पुलिस ने हाईवे मेंटेनेंस टीम की मदद से दोनों को निकालने का प्रयास शुरू किया। बुरी तरह दबा होने के कारण बचाव कार्य में घंटों लग गए। अगला हिस्सा काटकर दोनों के शव बाहर निकाले गए। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें मोहनलालगंज सीएचसी भेजा गया। 

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान चालक इंद्रदेव पटेल (56), निवासी फूलार देऊपुर शेरवान, जनपद जौनपुर और परिचालक रमेश पटेल (46), निवासी कांटी, थाना करछना, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। वाहन मालिक और मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साझा करें:fxw
हर खबर, हर पल — जुड़े रहें!हर बड़ी खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारे न्यूज़लेटर से जुड़ें